पटना। त्योहारी सीजन में दूसरे राज्यों से बिहार लौटने वाले लोगों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने विशेष बसों की व्यवस्था की है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) 25 सितंबर से बिहार के विभिन्न जिलों से दूसरे राज्यों के लिए 100 से अधिक विशेष बसें चलाएगा।
ये बसें डिलक्स एसी नॉन-सीटर, एसी सीटर और एसी स्लीपर श्रेणी की होंगी। एक बस में 40 से अधिक यात्री सफर कर सकेंगे। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ तक इन बसों का नियमित संचालन किया जाएगा।
विशेष बसें दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए चलेंगी। पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, गयाजी और भागलपुर से इन बसों का परिचालन होगा।
प्रमुख मार्गों का किराया इस प्रकार है :
पटना-कोलकाता : 874 से 1143 रुपये
गयाजी-कोलकाता : 776 से 945 रुपये
पटना-गाजियाबाद : 1544 से 2823 रुपये
पटना-वाराणसी : 435 से 601 रुपये
पटना-पानीपत : 1483 से 2727 रुपये
पटना-रांची : 567 से 690 रुपये
किशनगंज-दिल्ली : 2011 से 3375 रुपये
पटना-सिलीगुड़ी : 752 से 915 रुपये
गयाजी-अंबाला : 1633 से 2947 रुपये
मधुबनी-गुरुग्राम : 1473 से 2568 रुपये
यात्रियों को टिकट की बुकिंग बीएसआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर करने की सुविधा मिलेगी। अतिरिक्त जानकारी और सहायता के लिए निगम ने टोल फ्री नंबर 1800-345-7251 जारी किया है।




