Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»कतर के बाद इजरायल का अगला निशाना तुर्की?
World

कतर के बाद इजरायल का अगला निशाना तुर्की?

कतर पर हमले के बाद अब इजरायल के निशाने पर तुर्की के आने की आशंका बढ़ गई है। अमेरिकी और इजरायली कूटनीतिज्ञ इस ओर इशारा कर रहे हैं, जबकि तुर्की की ओर से कड़ा बयान सामने आया है। इससे मध्यपूर्व में तनाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
By Samsul HaqueSeptember 24, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: कतर पर हालिया इजरायली हमलों के बाद अब चर्चा है कि अगला निशाना तुर्की हो सकता है। इस आशंका के पीछे इजरायल के कुछ कूटनीतिज्ञ और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के करीबी सहयोगी हैं। नेतन्याहू ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि आतंकियों को शरण देने वाले देशों को कोई भी बख्शा नहीं जाएगा।

हाल ही में वॉशिंगटन स्थित अमेरिकन इंटरप्राइज इंस्टिट्यूट में सीनियर फेलो माइकल रुबिन ने कहा कि कतर के बाद तुर्की को भी टारगेट किया जा सकता है। उनका कहना था कि तुर्की नाटो का सदस्य होने के बावजूद किसी सुरक्षा लाभ का दावा नहीं कर सकता। इसी के साथ सोशल मीडिया पर इजरायली शिक्षा क्षेत्र की मशहूर हस्ती मियर मासरी ने भी कहा कि “आज कतर और कल तुर्की।”

तुर्की की ओर से भी जवाब कड़ा रहा। राष्ट्रपति रेचेप तैयप अर्दोआन के सलाहकार ने लिखा कि जल्द ही इजरायल दुनिया के नक्शे से खत्म होगा। इस बयान ने दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ा दिया है।

दरअसल, पिछले कई महीनों से इजरायली मीडिया में तुर्की के खिलाफ अभियान चल रहा है। इजरायल का आरोप है कि तुर्की हमास को लगातार समर्थन दे रहा है, जिससे वह अपने लिए खतरा मानता है। पूर्वी भूमध्य सागर में तुर्की की सक्रियता और सीरिया के साथ संभावित गठजोड़ ने इजरायल की चिंता और बढ़ा दी है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इजरायल ने तुर्की पर कोई सैन्य कार्रवाई की, तो यह पूरे क्षेत्र में बड़े युद्ध का कारण बन सकता है। कूटनीतिक हलकों में इस समय तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, और सभी देश घटनाक्रम को बड़ी नजदीकी से देख रहे हैं।

इस बीच, अमेरिकी और इजरायली बयान इस बात को स्पष्ट करते हैं कि मध्यपूर्व की सियासत में इजरायल-तुर्की तनाव एक अहम मोड़ पर है। विशेषज्ञ मानते हैं कि भविष्य में दोनों देशों के बीच न केवल कूटनीतिक बल्कि सुरक्षा स्तर पर भी चुनौतीपूर्ण हालात सामने आ सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विश्व जनसंख्या दिवस: 8 अरब से पार पहुंची वैश्विक आबादी, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों का बड़ा सवाल

July 11, 2026

चीन की जूता फैक्ट्री में आग: 28 लोगों की मौ’त, मालिक हिरासत में, जांच जारी

July 10, 2026

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ K2 एयरवेज का कार्गो विमान; मलबा बरामद

July 9, 2026

RECENT ADDA.

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026

डुमरांव स्टेशन पर रेलवे का अजब काम, सड़क काटकर बन रही सीवरेज नाली

July 12, 2026

भागलपुर में जनाजे के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आए 6 लोग

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.