Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»इराक में इजरायल का गुप्त सैन्य बेस बेनकाब; रोकने पर इराकी सैनिकों पर किया हवाई हमला
World

इराक में इजरायल का गुप्त सैन्य बेस बेनकाब; रोकने पर इराकी सैनिकों पर किया हवाई हमला

By Samsul HaqueMay 11, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Washington, (USA): ईरान और इजरायल के बीच जारी भीषण जंग के बीच एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अमेरिकी अधिकारियों से जुड़े सूत्रों ने दावा किया है कि इजरायल ने ईरान के खिलाफ अपने हवाई अभियानों को मजबूती देने के लिए इराकी रेगिस्तान के बीचों-बीच एक गुप्त सैन्य ठिकाना (Secret Base) तैयार किया था। यह ठिकाना इतना गोपनीय था कि इसकी भनक इराकी सरकार को भी नहीं थी, लेकिन युद्ध के शुरुआती दिनों में ही इराकी फौज ने इसे ढूंढ निकाला था, जिसके बाद इजरायल ने उन्हें पीछे धकेलने के लिए हवाई हमला तक कर दिया।

Read more: बेरूत में इजरायल की सर्जिकल स्ट्राइक: हिज्बुल्लाह की ‘रादवान फोर्स’ का टॉप कमांडर ढेर

1,000 मील की दूरी और लॉजिस्टिक की चुनौती— इजरायल से ईरान की दूरी लगभग 1,000 मील है। इतनी लंबी दूरी पर लगातार ऑपरेशन चलाना एक बड़ी चुनौती थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल ने युद्ध शुरू होने से ठीक पहले अमेरिका की मौन सहमति से इस ठिकाने का निर्माण किया था। यह सीक्रेट बेस इजरायली एयरफोर्स के लिए ‘लॉजिस्टिक हब’ के तौर पर काम कर रहा था। यहां इजरायल की स्पेशल फोर्स और ‘सर्च-एंड-रेस्क्यू’ टीमें तैनात थीं, जिनका मुख्य काम ईरान पर हमले के दौरान अगर किसी इजरायली पायलट का विमान गिर जाए, तो उसे तुरंत सुरक्षित निकालना था।

एक चरवाहे ने खोल दी इजरायल की पोल— मार्च की शुरुआत में यह सीक्रेट बेस तब बेनकाब होने की कगार पर आ गया, जब एक स्थानीय चरवाहे ने इलाके में संदिग्ध सैन्य गतिविधियां और हेलीकॉप्टर उड़ते देखे। इसकी जानकारी मिलते ही इराकी सेना ने जांच के लिए अपनी टुकड़ियां भेजीं। जैसे ही इराकी सैनिक हमवी गाड़ियों में सवार होकर उस स्थान की ओर बढ़े, उन पर जोरदार हवाई हमला हुआ। इस हमले में एक इराकी सैनिक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। बाद में वहां पहुंचे इराकी काउंटर टेररिज्म सर्विस को सबूत मिले कि जमीन पर विदेशी सेना मौजूद थी, जिसे ऊपर से हवाई सुरक्षा मिल रही थी।

अमेरिका पर लगा था इल्जाम— शुरुआत में इराक ने इस हमले के लिए अमेरिका को जिम्मेदार मानते हुए संयुक्त राष्ट्र में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने बाद में स्पष्ट किया कि उस हमले में उनकी कोई भूमिका नहीं थी। दिलचस्प मोड़ तब आया जब अप्रैल में इस्फहान के पास एक अमेरिकी एफ-15 विमान गिर गया था, तब इजरायल ने इसी सीक्रेट बेस से मदद की पेशकश की थी। हालांकि अमेरिकी सेना ने अपने पायलटों को खुद ही बचा लिया, लेकिन इजरायल ने उस रेस्क्यू ऑपरेशन को कवर देने के लिए हवाई हमले जरूर किए थे।

रणनीतिक महत्व और सन्नाटा— इराक का पश्चिमी रेगिस्तानी इलाका विशाल और निर्जन है, जो ऐसी गुप्त गतिविधियों के लिए मुफीद माना जाता है। पूर्व इजराइली वायु सेना प्रमुख तोमर बार ने भी मार्च में अपने सैनिकों को लिखे एक पत्र में इन गुप्त मिशनों का संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि वायु सेना की विशेष इकाइयां ऐसे मिशन चला रही हैं जो आम कल्पना से बिल्कुल परे हैं।

Read more: लेबनान में इजरायली हवाई हमलों का कहर: धुएं के गुबारों में तब्दील हुए शहर

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

युद्धविराम पर सहमत हुए इजरायल और हिज्बुल्लाह, लेकिन तनाव अभी बरकरार

June 19, 2026

इटली ने जताई नाराजगी, ट्रंप के बयान के बाद विदेश मंत्री ने रद्द किया अमेरिका दौरा

June 19, 2026

‘मैं और इटली किसी के आगे नहीं झुकते’, ट्रंप पर बरसीं जॉर्जिया मेलोनी

June 19, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.