Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»ईरान पर महायुद्ध का खतरा: तुर्की बॉर्डर पर बना रहा ‘बफर जोन’, तैनात किए जासूसी टावर
World

ईरान पर महायुद्ध का खतरा: तुर्की बॉर्डर पर बना रहा ‘बफर जोन’, तैनात किए जासूसी टावर

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की ओर दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर रवाना कर दिया है। युद्ध और शरणार्थी संकट की आशंका के बीच तुर्की ने अपनी सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी है और ईरान की जमीन पर 'बफर जोन' बनाने की तैयारी में है।
By Samsul HaqueJanuary 29, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ankara (Turkey): मध्य पूर्व में युद्ध के बादल अब इतने घने हो गए हैं कि किसी भी वक्त बारूद के फटने की खबर आ सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया है कि यूएसएस अब्राहम लिंकन के बाद अब एक और शक्तिशाली एयरक्राफ्ट कैरियर ईरान की ओर रवाना हो चुका है। इस सैन्य हलचल ने ईरान के पड़ोसी देशों को अलर्ट मोड पर डाल दिया है। जहां संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब ने अपने हवाई क्षेत्र (Airspace) के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है, वहीं तुर्की ने भविष्य की ‘सबसे खराब स्थिति’ से निपटने के लिए एक गुप्त मास्टर प्लान तैयार किया है।

तुर्की का ‘बफर जोन’ प्लान

तुर्की के विदेश मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने संसद में बंद कमरे की बैठक में खुलासा किया है कि अगर अमेरिका के हमले से तेहरान की सरकार गिरती है, तो तुर्की, ईरान की सीमा के भीतर ही एक ‘बफर जोन’ बनाएगा। अंकारा को डर है कि युद्ध की स्थिति में लाखों ईरानी शरणार्थी उनके देश की ओर भाग सकते हैं। तुर्की चाहता है कि माइग्रेशन (विस्थापन) की इस लहर को ईरान की जमीन पर ही रोका जाए ताकि उसके अपने देश की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा पर असर न पड़े।

कंक्रीट की दीवार और हाई-टेक निगरानी

तुर्की ने ईरान के साथ अपनी 560 किमी लंबी सीमा को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार:

  • 380 किमी लंबी कंक्रीट की दीवार और 553 किमी लंबी खाइयां तैयार हैं।

  • 203 इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल टावर और जासूसी ड्रोन चौबीसों घंटे निगरानी कर रहे हैं।

  • बॉर्डर पर सुरक्षा को ‘फिजिकल बैरियर सिस्टम’ के जरिए और मजबूत किया गया है।

ईरान में तबाही का मंजर

तुर्की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान के भीतर चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों में अब तक करीब 4,000 लोग मारे जा चुके हैं और 20,000 से ज्यादा घायल हैं। इंटरनेट पिछले दो हफ्तों से बंद है और सुरक्षा बलों पर प्रदर्शनकारियों को कुचलने के लिए अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप हैं।

अमेरिका की ‘सटीक हमले’ की रणनीति

अमेरिकी खुफिया एजेंसियां अब ईरान के उन कमांडरों और अधिकारियों को चिन्हित कर रही हैं, जिन्हें प्रदर्शनकारियों की मौत का जिम्मेदार माना जा रहा है। अमेरिका की योजना अब केवल युद्ध की नहीं, बल्कि उन चेहरों पर सटीक हमले (Precision Strikes) करने की है जो वर्तमान सत्ता की धुरी हैं। ईरान की इस चौतरफा घेराबंदी ने पूरे मध्य पूर्व को बारूद के ढेर पर खड़ा कर दिया है।

इस खबर को भी पढ़ें : ईरान की खुली धमकी: ‘हमला हुआ तो अमेरिका को पछतावा करा देंगे’

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विश्व जनसंख्या दिवस: 8 अरब से पार पहुंची वैश्विक आबादी, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों का बड़ा सवाल

July 11, 2026

चीन की जूता फैक्ट्री में आग: 28 लोगों की मौ’त, मालिक हिरासत में, जांच जारी

July 10, 2026

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ K2 एयरवेज का कार्गो विमान; मलबा बरामद

July 9, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.