Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»ईरान के 40 साल पुराने ‘बूढ़े’ जेट ने तोड़ा अमेरिका का चक्रव्यूह, 42,000 करोड़ का नुकसान
World

ईरान के 40 साल पुराने ‘बूढ़े’ जेट ने तोड़ा अमेरिका का चक्रव्यूह, 42,000 करोड़ का नुकसान

ईरान के पुराने एफ-5 टाइगर जेट ने कुवैत स्थित कैंप बुहेरिंग पर हमला कर अमेरिका को 5 बिलियन डॉलर का नुकसान पहुंचाया। फ्रेंडली फायर में कुवैती डिफेंस ने तीन अमेरिकी एफ-15ई विमान भी मार गिराए।
By Samsul HaqueMay 4, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Tehran, (Iran): ईरान और अमेरिका के बीच जारी भीषण युद्ध ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश की सैन्य साख पर गहरे सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। अत्याधुनिक तकनीक और अजेय माने जाने वाले अमेरिकी रक्षा तंत्र को ईरान के एक लगभग 40 साल पुराने लड़ाकू विमान ने न केवल चुनौती दी, बल्कि उसे ध्वस्त भी कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैंप बुहेरिंग के भीतर मची तबाही से अमेरिका को करीब 5 बिलियन डॉलर (42,000 करोड़ रुपये) से ज्यादा का आर्थिक झटका लगा है। इस हमले में कमांड सेंटर, सैटेलाइट कम्युनिकेशन सेंटर और विमान हैंगर को सीधा निशाना बनाया गया।

40 साल पुराने ‘बूढ़े’ जेट ने तोड़ा अमेरिकी चक्रव्यूह, 42,000 करोड़ का नुकसान

दर्जनों विमान और एयरस्ट्रिप के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कई वेयरहाउस पूरी तरह तबाह हो गए हैं। यह घटना साबित करती है कि युद्ध कौशल और सटीक रणनीति के सामने आधुनिक तकनीक भी फेल हो सकती है। ईरान अब तक कतर, बहरीन और सऊदी अरब सहित सात देशों में मौजूद 11 अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना चुका है, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। खबर है कि ईरान के पुराने पड़ चुके एफ-5 टाइगर फाइटर जेट ने कुवैत में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे कैंप बुहेरिंग पर हमला कर ट्रंप प्रशासन को अरबों डॉलर का चपत लगाई है।

‘कबाड़’ माना जाने वाला एफ-5 टाइगर, अमेरिकी पैट्रियट सिस्टम को चकमा देकर निकला

कोल्ड-वॉर युग का यह विमान, जिसे आधुनिक हवाई युद्ध में आउटडेटेड या कबाड़ माना जाता है, अमेरिकी पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम और हाई-टेक रडार कवरेज के जाल को भेदने में सफल रहा। सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार, ईरानी पायलट ने रडार से बचने के लिए बेहद कम ऊंचाई पर उड़ान भरने (नेप-ऑफ-द-अर्थ) की रणनीति अपनाई। जब तक अमेरिकी डिफेंस सिस्टम हरकत में आता, तब तक यह फाइटर जेट अपना काम कर चुका था। यह हमला उस समय हुआ जब अमेरिका और इजरायल ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत ईरान पर भीषण हमले शुरू किए थे।

फ्रेंडली फायर में कुवैत ने गिराए अपने ही तीन अमेरिकी एफ-15ई, अमेरिका शर्मसार

इस हमले के दौरान हुई एक बड़ी चूक ने अमेरिका को और अधिक शर्मसार कर दिया। अफरातफरी के माहौल में कुवैती एयर डिफेंस सिस्टम दुश्मन के विमान की सही पहचान नहीं कर सका और उसने जवाबी कार्रवाई में अपने ही सहयोगी देश के तीन अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल विमानों को मार गिराया। हालांकि, इस फ्रेंडली फायर में सभी 6 क्रू मेंबर्स सुरक्षित बच निकले, लेकिन अमेरिका को तीन आधुनिक विमानों का भारी सामरिक नुकसान झेलना पड़ा।

Read more: ईरान की अमेरिका को दो टूक: कहा- फिर… ध्यान रखना समंदर में आग के शोले उठेंगे

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विश्व जनसंख्या दिवस: 8 अरब से पार पहुंची वैश्विक आबादी, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों का बड़ा सवाल

July 11, 2026

चीन की जूता फैक्ट्री में आग: 28 लोगों की मौ’त, मालिक हिरासत में, जांच जारी

July 10, 2026

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ K2 एयरवेज का कार्गो विमान; मलबा बरामद

July 9, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.