फॉण्ट कनवर्टर NEW

IPS सुभाष चंद्र जाट ने बदला नाम, अब प्रांजल रुंडला के नाम से होगी पहचान

झारखंड कैडर के 2015 बैच के IPS अधिकारी सुभाष चंद्र जाट अब नए नाम से पहचाने जाएंगे। उन्होंने आधिकारिक रूप से अपना नाम बदलकर ‘प्रांजल रुंडला’ कर लिया है। नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद झारखंड पुलिस की IPS सिविल लिस्ट में भी

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड कैडर के 2015 बैच के IPS अधिकारी सुभाष चंद्र जाट अब नए नाम से पहचाने जाएंगे। उन्होंने आधिकारिक रूप से अपना नाम बदलकर ‘प्रांजल रुंडला’ कर लिया है। नाम बदलने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद झारखंड पुलिस की IPS सिविल लिस्ट में भी उनका नाम अपडेट कर दिया गया है।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं तैनात

प्रांजल रुंडला फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले वह झारखंड में कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। 6 अप्रैल 2022 को उन्हें देवघर का एसपी बनाया गया था। उन्होंने तत्कालीन एसपी धनंजय कुमार सिंह से पदभार संभाला था। जुलाई 2023 तक उन्होंने देवघर एसपी के रूप में काम किया।

20 पन्नों की चिट्ठी भी रही थी चर्चा में

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के दौरान उनके द्वारा लिखी गई करीब 20 पन्नों की एक चिट्ठी भी काफी चर्चा में रही थी। इस चिट्ठी को लेकर उस समय राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में काफी बातें हुई थीं।

अब नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद झारखंड सरकार, गृह विभाग, पुलिस मुख्यालय और अन्य सरकारी रिकॉर्ड में उनका नाम प्रांजल रुंडला के रूप में दर्ज किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram