Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Politics»IPS की धमकी पर TMC प्रत्याशी जहांगीर का पलटवार; कहा- ‘पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त!’
Politics

IPS की धमकी पर TMC प्रत्याशी जहांगीर का पलटवार; कहा- ‘पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त!’

यूपी कैडर के आईपीएस अजय पाल शर्मा और टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान के बीच तकरार तेज; पुलिस पर्यवेक्षक की 'चेतावनी' पर भड़के नेता, कहा—बीजेपी के असुरों का होगा वध।
Ashish SinghBy Ashish SinghApril 28, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

कोलकाता | एजेंसी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले दक्षिण 24 परगना जिले में सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। यूपी के ‘सिंघम’ कहे जाने वाले आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा और टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान के बीच चल रही तकरार अब खुली धमकी और फिल्मी डायलॉग तक जा पहुंची है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जहांगीर खान ने पुलिस पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, “खेल तुमने शुरू किया है, खत्म हम करेंगे… पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।”

विवाद की शुरुआत तब हुई जब चुनाव आयोग द्वारा तैनात पुलिस पर्यवेक्षक अजय पाल शर्मा सीआरपीएफ जवानों के साथ फलता स्थित जहांगीर खान के घर पहुंचे। वायरल वीडियो के अनुसार, आईपीएस अधिकारी ने खान के परिवार को सख्त लहजे में चेतावनी दी थी कि यदि उनके समर्थकों ने मतदाताओं को डराने-धमकाने की कोशिश की, तो अंजाम बुरा होगा। अधिकारी ने यहां तक कह दिया था, “बाद में रोना मत।” इस घटना के बाद टीएमसी ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि अधिकारी रात के वक्त घरों में घुसकर महिलाओं के साथ बदसलूकी कर रहे हैं और इलाके में आतंक फैला रहे हैं।

अपनी जनसभा में गरजते हुए जहांगीर खान ने कहा कि कुछ सीआरपीएफ जवानों के दम पर हमें डराने की कोशिश न करें। उन्होंने जनसमुद्र की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर यहां के लोग पैदल चलें, तो तुम हवा में उड़ जाओगे। उन्होंने बीजेपी समर्थकों को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि यहां की एक-एक महिला ‘मां दुर्गा’ का रूप है और वे जानती हैं कि असुरों का वध कैसे करना है। उन्होंने खुले मंच से चुनौती दी कि वे बीजेपी को ‘जब्त और टाइट’ करना बखूबी जानते हैं।

अजय पाल शर्मा यूपी कैडर के तेजतर्रार अधिकारी माने जाते हैं और बंगाल चुनाव में उनकी तैनाती को सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, टीएमसी इसे केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की साजिश करार दे रही है। अब मतदान से ठीक पहले इस ‘सिंघम बनाम नेता’ की जंग ने फलता और आसपास के इलाकों में चुनावी माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया है।

पुलिस पर्यवेक्षक की सख्ती और टीएमसी का विरोध

दक्षिण 24 परगना के पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में अजय पाल शर्मा की सक्रियता ने जहां असामाजिक तत्वों में डर पैदा किया है, वहीं टीएमसी इसे अपनी पार्टी को निशाना बनाने की कोशिश बता रही है। पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अधिकारी की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। दूसरी ओर, चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए किसी भी तरह की धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

RECENT ADDA.

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026

‘टाइगर’ ने ‘ग्लाइडर’ को 3-0 से रौंदा, MMK हाई स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.