Koderama News: कोडरमा गौशाला परिसर में आज एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें इनर व्हील क्लब ऑफ कोडरमा की सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर दिवंगत स्मृति मुक्ता बरपुरिया को श्रद्धांजलि दी गई।
इनर व्हील क्लब की सदस्यों का स्वागत गौशाला समिति के उपाध्यक्ष महेश दारूका एवं सचिव अरुण मोदी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत 2 मिनट के मौन से हुई, जिसके बाद सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए गौ माता से प्रार्थना की।
इस दौरान इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष ज्योति झा ने भावुक उद्बोधन देते हुए मुक्ता बरपुरिया की जीवनी को साझा किया। उन्होंने कहा, “मुक्ता जी न केवल एक आदर्श सदस्य थीं, बल्कि गौ सेवा और समाज सेवा की प्रेरणा थीं।
शोक सभा के बाद सदस्यों ने गौ माता को मीठा दलिया का भोग लगाया। कई सदस्यों ने “पहली रोटी गाय की” योजना से जुड़ने की घोषणा की, जिससे गौ सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता स्पष्ट हुई।
कार्यक्रम में ज्योति झा, आरती आर्य, कंचन भदानी, ज्योति पुजारा, सरिता विजय, नीता कुमारी, सुलेखा झा, माला दारूका, अनुपम भदानी, रेखा भदानी, डोली बहपुरिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। गौ सेवक अनंत चंद्र, श्रीकांत प्रसाद और मनोज चौबे ने भी सहयोग दिया।
*गौशाला समिति के सचिव अरुण मोदी ने कहा,यह शोक सभा गौ सेवा के साथ भावनाओं का अनूठा संगम है। हम इनर व्हील क्लब की सदस्यों के साथ मिलकर गौ माता की सेवा में आगे बढ़ेंगे। महेश दारूका शहर वासियों से आग्रह किया मकर संक्रांति के अवसर पर गौशाला पहुंच कर तुला दान कार्यक्रम एवं विभिन्न योजनाएं से जुड़ कर गौशाला को आर्थिक मदद करें ।



