फॉण्ट कनवर्टर NEW

एनडीपीएस एक्ट की दी जानकारी, नशे से दूर रहने का छात्रों को संदेश

Bokaro News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार [बोकारो ] के तत्वावधान में आज दिनांक 17 जून 2026 को स्थानीय आदर्श विद्यालय एबं उत्क्रमित विधालय सारबोया में नशा मुक्ति विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पारा लीगल वॉलंटियर श्री देवदास पांडे

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: जिला विधिक सेवा प्राधिकार [बोकारो ] के तत्वावधान में आज दिनांक 17 जून 2026 को स्थानीय आदर्श विद्यालय एबं उत्क्रमित विधालय सारबोया में नशा मुक्ति विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन पारा लीगल वॉलंटियर श्री देवदास पांडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर बार मेसिया के थाना प्रभारी महोदय [श्री शैलेन्द्र कुमार ] विशेष रूप से उपस्थित रहे।

थाना प्रभारी महोदय ने छात्र-छात्राओं को *एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 8* के तहत नशीले पदार्थों के उत्पादन, सेवन एवं बिक्री पर कठोर दंड के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशे का सेवन न केवल स्वास्थ्य के लिए घातक है बल्कि छात्र जीवन, परिवार एवं समाज को भी बर्बाद कर देता है। *कोटा* के उदाहरण से समझाया गया कि किस प्रकार नशे की लत युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर देती है।

कार्यक्रम में छात्रों को नशे से दूर रहने, खेल व पढ़ाई पर ध्यान देने तथा *नशा मुक्त भारत अभियान* से जुड़ने की शपथ दिलाई गई। नशा छोड़ने हेतु राष्ट्रीय टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर *14446* की जानकारी भी साझा की गई।

स्कूल के प्रधान अध्यापक एबंग मुखिया जी ने DLSA की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय-समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु अत्यंत आवश्यक हैं।

कार्यक्रम में लगभग [85] छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों ने भाग लिया। अंत में सभी को नशा मुक्ति संबंधी पम्पलेट वितरित किए गए।
इस कार्य कर में मुख्य रूप से विद्यालय का प्रधान अध्यापक महोदय मुखिया अश्विनी कुमार महतो ,समिति सदस्य मंटू महतो एवं वासु गोराई , काला चाँद गोराई , राजकिशोर बाउरी तथा अन्य शिक्षक शिक्षिका गण उपस्थित थे

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram