Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»समस्तीपुर में वर्चस्व की लड़ाई; अंधाधुंध गोलीबारी में कुख्यात प्रभात चौधरी ढेर
Bihar

समस्तीपुर में वर्चस्व की लड़ाई; अंधाधुंध गोलीबारी में कुख्यात प्रभात चौधरी ढेर

बिहार के समस्तीपुर जिले में बदमाशों द्वारा की गई अंधाधुंध गोलीबारी में कुख्यात अपराधी प्रभात चौधरी और उसके एक करीबी साथी सन्नी कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
By Samsul HaqueJuly 8, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र अन्तर्गत नामापुर गांव में मंगलवार देर रात बाइक पर सवार होकर आए करीब 8-10 अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके के कुख्यात अपराधी प्रभात चौधरी और उसके दोस्त सन्नी कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी। अपराधियों द्वारा की गई इस अंधाधुंध गोलीबारी में दोनों युवकों को संभलने का एक पल भी मौका नहीं मिला और शरीर में कई गोलियां लगने के कारण दोनों ने घटना स्थल पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

प्लानिंग के तहत बुलाया

मृतक प्रभात चौधरी चकमेहसी थाना क्षेत्र के नीमा चकहैदर का मूल निवासी था, जबकि उसका साथी सन्नी कुमार बेलसंडी गांव का रहने वाला था। मृतक के पिता संजय चौधरी ने पुलिस को बताया कि प्रभात मंगलवार शाम करीब सात बजे किसी का फोन आने के बाद काम का बोलकर घर से निकला था। वह अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी से बागमती नदी के नामापुर दरियापुर घाट पर किसी से मिलने गया था। पिता का आरोप है कि उनके बेटे को एक सोची-समझी साजिश और पूरी प्लानिंग के तहत फोन करके वहां बुलाया गया था, जहां पहले से ही घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी।

वर्चस्व की रंजिश

चकमेहसी थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है, हालांकि हत्या के सटीक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारे गए प्रभात चौधरी पर अवैध शराब की तस्करी, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने मीडिया को बताया कि इससे पहले 26 अगस्त 2023 को समस्तीपुर कोर्ट परिसर में गवाही के दौरान भी प्रभात पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसका मास्टरमाइंड राजद नेता रामबाबू राय था। प्रभात एक साल पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था और अंदेशा है कि शराब के अवैध कारोबार में पैसों के लेनदेन या इलाके में वर्चस्व को लेकर हुई इस अंधाधुंध गोलीबारी में उसकी जान गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

खान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला 10 जुलाई को, पटना कोर्ट ने आदेश रखा सुरक्षित

July 8, 2026

एलएनजेपी अस्पताल का औचक निरीक्षण: स्वास्थ्य मंत्री निशांत सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

July 8, 2026

बिहपुर में भाजपा का डिजीटल लर्निंग कार्यक्रम, मंत्री शैलेंद्र ने दी जानकारी

July 5, 2026

RECENT ADDA.

चुनावी सुरक्षा पर उपायुक्त सख्त, वेयर हाउस पहुंचकर CCTV और व्यवस्थाओं की जांच

July 8, 2026

भाजपा के प्रथम विधायक राधे सुम्ब्रुई को श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका योगदान

July 8, 2026

मानगो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 45,600 पैकेट नकली सिगरेट बरामद, दो गिरफ्तार

July 8, 2026

झारखंड में कर्मचारियों के पदनाम बदले, अब लिपिक नहीं कहलाएंगे सहायक और वरीय सहायक

July 8, 2026

उन्नति का पहिया योजना से छात्राओं को मिली नई उड़ान, 1450 को मिलेगी साइकिल

July 8, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.