फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा सदर अस्पताल निरीक्षण में व्यवस्था की खुली पोल गहन समीक्षा

Koderma news: स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कोडरमा जिले का दौरा किया। इस दौरान उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं उप विकास आयुक्त रवि जैन ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। दौरे के क्रम में

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma news:  स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कोडरमा जिले का दौरा किया। इस दौरान उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं उप विकास आयुक्त रवि जैन ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। दौरे के क्रम में अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने करमा मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा मेडिकल कॉलेज के लेआउट एवं निर्माण प्रगति की विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने मेडिकल कॉलेज परिसर का भ्रमण करते हुए निर्माण कार्य के विभिन्न पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की। इसके उपरांत उन्होंने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, मॉड्यूलर ओटी, लेबर रूम, एसएनसीयू, वार्ड, पेइंग वार्ड, सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, हेल्प डेस्क एवं आईसीयू समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। मरीजों ने बताया कि अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा एवं संतोषजनक इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव ने सिविल सर्जन को एसएनसीयू में बेड की संख्या बढ़ाने एवं आईसीयू को शीघ्र चालू करने का निर्देश दिया। इसके अलावा सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन भवनों के कार्य में तेजी लाने तथा जर्जर एवं अनुपयोगी भवनों को चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, उप विकास आयुक्त रवि जैन एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरी का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने लैबोरेटरी में उपलब्ध जांच सुविधाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर संयुक्त सचिव ललित मोहन, निदेशक प्रमुख डॉ. सिद्धार्थ सान्याल, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, उप विकास आयुक्त रवि जैन, अनुमंडल पदाधिकारी ओमप्रकाश मंडल, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, उपाधीक्षक डॉ. रंजीत कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. रमन कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार, अंचल अधिकारी चंदवारा अशोक भारती, डीपीएम महेश कुमार समेत चिकित्सक पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram