फॉण्ट कनवर्टर NEW

चास में कोर्ट के आदेश का हुआ पालन, पुलिस मौजूदगी में दुकान का कब्जा दिलाया गया

Bokaro news: चास थाना क्षेत्र में वर्षों से लंबित ग्रैंड ऑटो दुकान के भाड़ेदार द्वारा दुकान दखल का विवाद का मंगलवार को अंत हो गया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में संबंधित दुकान को खाली कराकर उसका कब्जा

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: चास थाना क्षेत्र में वर्षों से लंबित ग्रैंड ऑटो दुकान के भाड़ेदार द्वारा दुकान दखल का विवाद का मंगलवार को अंत हो गया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में संबंधित दुकान को खाली कराकर उसका कब्जा प्रथम पक्ष को सौंप दिया। पूरी कार्रवाई कार्यपालक दंडाधिकारी सत्यबाला सिन्हा की निगरानी में संपन्न हुई। इस दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

जानकारी के अनुसार, यह मामला परमेन्द्र कौर और मेसर्स इंटरनेशनल ट्रेडिंग कम्पनी, प्रोपराइटर बिनोद कुमार महेश्वरी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद से जुड़ा था। मामले की सुनवाई के बाद अनुमंडल पदाधिकारी-सह-नियंत्रक, चास की अदालत ने वर्ष 2021 में आदेश पारित करते हुए द्वितीय पक्ष को मौजा चास स्थित खाता संख्या 566 के प्लॉट संख्या 6995 एवं 6998 पर निर्मित दुकान खाली कर प्रथम पक्ष को सौंपने का निर्देश दिया था। हालांकि आदेश पारित होने के बावजूद उसका अनुपालन नहीं हो सका, जिसके बाद प्रथम पक्ष ने न्यायालय में जारीवाद संख्या 13/2021 दायर कर आदेश के निष्पादन की मांग की थी।

न्यायालय के निर्देश पर दुकान खाली कराने के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी सत्यबाला सिन्हा को प्रतिनियुक्त किया गया। मंगलवार को दंडाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारियों तथा चास थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत दुकान का ताला खुलवाया गया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दुकान का कब्जा प्रथम पक्ष को सौंप दिया गया।

कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि यह विवाद वर्ष 2019 से न्यायालय में लंबित था। कई वर्षों तक चले कानूनी संघर्ष के बाद न्यायालय के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित होने से मामले का पटाक्षेप हो गया और प्रथम पक्ष को न्यायालय के आदेशानुसार उसका अधिकार प्राप्त हो सका।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram