फॉण्ट कनवर्टर NEW

चैनपुर में विकलांग ने की आत्मह’त्या, जांच में जुटी पुलिस

Jharkhand News: गुमला के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के सदान बुकमा गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक विकलांग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान डीपा बुकमा निवासी बिपिन रोशन कुजूर (पिता लेवनाड कुजूर, उम्र 40

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: गुमला के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के सदान बुकमा गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। यहां एक विकलांग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान डीपा बुकमा निवासी बिपिन रोशन कुजूर (पिता लेवनाड कुजूर, उम्र 40 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बिपिन ने अपने ही घर में अपनी पत्नी के दुपट्टे से, घर में लगे लकड़ी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

मृतक की बहन ने बताया कि बिपिन कल चैनपुर से मुर्गा लेकर आया था और उसे बनाने के लिए दिया था। इसके बाद बिपिन घूमने निकल गया था। देर शाम वह अपने कमरे में आकर दरवाजा बंद कर लिया। जब उसे खाना खाने के लिए बुलाया गया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। सुबह जब घर की सफाई हो रही थी, तब भी वह कमरे से बाहर नहीं निकला। तब परिजनों ने दरवाजे में हाथ डालकर खोला तो देखा कि बिपिन घर में लकड़ी के सहारे अपनी पत्नी के दुपट्टे से लटका हुआ था और उसकी बैसाखी वहीं पड़ी थी।

मृतक की पत्नी अपने परिवार का पालन करने के लिए शहर में काम करती है। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर की प्रमुख ओलिभा कांता कुजूर घटनास्थल पर पहुंचीं। चैनपुर थाने के जवान भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ले रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram