Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Politics»बिहार कांग्रेस में सीएम फेस को लेकर घमासान! तेजस्वी यादव के नाम पर दो फाड़
Politics

बिहार कांग्रेस में सीएम फेस को लेकर घमासान! तेजस्वी यादव के नाम पर दो फाड़

By Samsul HaqueMay 5, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही महागठबंधन में सीएम पद के चेहरे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सबसे बड़ा मतभेद अब कांग्रेस के भीतर ही उभरकर सामने आया है। तेजस्वी यादव को सीएम फेस बनाए जाने को लेकर बिहार कांग्रेस दो गुटों में बंटती नजर आ रही है।

महागठबंधन में तेजस्वी को लेकर मतभेद

एक ओर जहां प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू का कहना है कि सीएम फेस का फैसला चुनाव बाद किया जाएगा, वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने उनकी ही बातों को खारिज कर तेजस्वी यादव को गठबंधन का नेता घोषित कर दिया है।

कांग्रेस दो धड़ों में बंटी

शकील अहमद ने दो टूक कहा दिया है की तेजस्वी यादव हमारे नेता हैं और गठबंधन को लीड कर रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं है। अगर किसी को उनके नाम पर दिक्कत है तो ये उनकी समस्या है। तेजस्वी ही महागठबंधन का चेहरा हैं और रहेंगे। उन्होंने साफ कहा कि महागठबंधन में सीएम चेहरे को लेकर कोई विवाद नहीं है और जो लोग इस पर सवाल खड़ा कर रहे हैं, उनकी मंशा पर सवाल उठता है।

शकील अहमद खान के बयान से साफ हो गया है कि कांग्रेस में एक धड़ा आरजेडी और तेजस्वी यादव के साथ पूरी तरह खड़ा है, जबकि दूसरा गुट अब भी सीएम फेस पर सहमति देने से पीछे हट रहा है। कृष्णा अल्लावरू तेजस्वी को चेहरा मानने को तैयार नहीं हैं, जिससे कांग्रेस में आंतरिक मतभेद और अधिक गहरा गया है।

तीन बैठकें बेनतीजा

महागठबंधन की पटना में अब तक तीन बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन तेजस्वी यादव के नाम पर आधिकारिक मुहर नहीं लग सकी है। आरजेडी की ओर से पहले ही ऐलान हो चुका है कि तेजस्वी ही सीएम फेस होंगे, पर कांग्रेस का अड़ियल रवैया अब गठबंधन की एकता पर सवाल खड़े कर रहा है। इस पूरे घटनाक्रम पर विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं कि क्या कांग्रेस ने आरजेडी के सामने समर्पण कर दिया है? या फिर यह केवल सत्ता की साझेदारी की खींचतान है? बिहार कांग्रेस में तेजस्वी यादव के नाम पर अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ चुकी है। महागठबंधन को मजबूत करने की जगह, कांग्रेस के भीतर ही नेतृत्व को लेकर मतभेद महागठबंधन की रणनीति को कमजोर कर सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.