फॉण्ट कनवर्टर NEW

23 दिसंबर को झारखंड मंत्रिपरिषद् की अहम बैठक, प्रोजेक्ट भवन में दोपहर 3 बजे से होगा मंथन

Ranchi : झारखंड सरकार की मंत्रिपरिषद् (कैबिनेट) की बैठक आगामी मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह बैठक अपराह्न 03:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड सरकार की मंत्रिपरिषद् (कैबिनेट) की बैठक आगामी मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी सूचना के अनुसार यह बैठक अपराह्न 03:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी।

बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण और नीतिगत प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस कैबिनेट बैठक में विकास योजनाओं, प्रशासनिक निर्णयों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक के बाद लिए गए निर्णयों की औपचारिक जानकारी सरकार की ओर से जारी की जाएगी।

राज्य सरकार के लिए यह बैठक खास मानी जा रही है, क्योंकि वर्ष के अंत में कई अहम योजनाओं और प्रस्तावों को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram