फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमीअतुल मोमेनीन चौरासी कार्यकारिणी समिति का गठन, विकास और फर्जीवाड़े पर सख्ती को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

Ranchi News : जमीअतुल मोमेनीन चौरासी, रांची (झारखंड) की कार्यकारिणी समिति के विस्तार को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत कलामे पाक की तिलावत से हुई, जिसके बाद संगठन के अध्यक्ष माजिद अंसारी की अध्यक्षता में कार्यवाही शुरू की गई। इस

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : जमीअतुल मोमेनीन चौरासी, रांची (झारखंड) की कार्यकारिणी समिति के विस्तार को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत कलामे पाक की तिलावत से हुई, जिसके बाद संगठन के अध्यक्ष माजिद अंसारी की अध्यक्षता में कार्यवाही शुरू की गई।

इस बैठक में रांची के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 27 नए कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया। सभी सदस्यों को पूर्व मुख्य चुनाव संयोजक जुनेद आलम ने पद और निष्ठा की शपथ दिलाई। इसके उपरांत कार्यकारिणी समिति की औपचारिक बैठक शुरू हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में सबसे पहले निर्णय लिया गया कि संगठन की नियमावली जल्द तैयार कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिससे संस्था को विधिक मान्यता मिल सके। वहीं, 135 वर्षों के बाद कठिन परिस्थितियों में सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने हेतु पूर्व मुख्य चुनाव संयोजक जुनैद आलम को आजीवन सदस्यता का प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

संस्था की आर्थिक मजबूती के लिए कार्यकारिणी सदस्यों से ₹100 प्रति माह तथा ग्रामीण पंचायतों के सभी सदस्यों से ₹10 मासिक अंशदान लेने का निर्णय भी लिया गया। इस दौरान मो. हारिश अंसारी को उप सचिव तथा जुनैद आलम को प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

बैठक में यह चिंता भी जताई गई कि कुछ फर्जी लोग जमीअतुल मोमेनीन चौरासी रांची के नाम का दुरुपयोग कर समाज को भ्रमित कर रहे हैं। ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

इसके अतिरिक्त, सभी वार्ड और प्रखंड स्तर पर उप समितियाँ गठित करने का निर्णय लिया गया, जिसके संयोजक आगामी बैठक में नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही जावेद अख्तर को वरिष्ठ सदस्य घोषित किया गया, जिन्हें भविष्य में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। इस बैठक में अध्यक्ष माजिद अंसारी, सचिव नूर आलम, उपाध्यक्ष मो. रिजवान, संयुक्त सचिव फिरोज अख्तर, कोषाध्यक्ष मो. अरशद जिया समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram