रांची: झारखंड में लगातार हो रही बारिश का असर अब हवाई यातायात पर भी दिखने लगा है। शनिवार सुबह दिल्ली से रांची आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को खराब मौसम के कारण कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। रांची एयरपोर्ट पर मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण विमान की लैंडिंग नहीं हो सकी।
जानकारी के अनुसार, विमान दिल्ली से रांची के लिए रवाना हुआ था। लेकिन रांची में खराब मौसम के कारण उसे यहां उतरने की अनुमति नहीं मिल सकी। इसके बाद विमान को कोलकाता की ओर मोड़ दिया गया।
गौरतलब है कि चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के प्रभाव से झारखंड में मौसम लगातार खराब बना हुआ है। शुक्रवार से ही राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण आम जनजीवन के साथ-साथ हवाई सेवाएं भी प्रभावित होने लगी हैं।
read more ; झारखंड में बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड, 24-25 नवंबर को कोहरे का अलर्ट





