Bokaro News : बोकारो स्टील प्लांट की जमीन को अवैध तरीके से कब्ज़ा कर प्लांट गेट के सामने खोले गए पेड गाड़ी पार्किंग स्टैंड हटा दिए जायेंगे। बीएसएल का सिक्योरिटी विभाग किसी भी दिन बीएसएल प्लांट गेट के सामने बने गाड़ी पड़किंग स्टैंड को धवस्त कर देगा। अवैध रूप से संचालित पेड पार्किंग स्टैंड का मामला झामुमो द्वारा उठाये जाने के बाद, बीएसएल प्रबंधन रेस हो गया है। झामुमो नगर अध्यक्ष मंटू यादव ने बीएसएल प्रबंधन से इस पर करवाई की मांग की थी।
बीएसएल के टॉप मैनेजमेंट ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए अवैध पार्किंग स्टैंड हटाकर, ठेका मजदूरों के सहुलियत के लिए वैध पार्किंग स्टैंड बनाने का निर्देश दिया है। कुछ महीने पहले टाउनशिप के विभिन्न सेक्टरों में खोले गए पेड पार्किंग स्टैंड के मॉडल पर ही अब बीएसएल प्लांट के सभी गेट के सामने पार्किंग स्टैंड खोले जायेंगे। जिसमे सस्ते दर पर ठेका मजदुर अपनी गाड़ी सुरक्षित खड़ी कर सकेंगे।

Share.
Exit mobile version