Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»बिना अनुमति 10% से ज्यादा फीस बढ़ाई तो लगेगा ₹2.5 लाख तक जुर्माना
#Trending

बिना अनुमति 10% से ज्यादा फीस बढ़ाई तो लगेगा ₹2.5 लाख तक जुर्माना

अबुआ साथी व्हाट्सएप पर करें स्कूलों की शिकायत, ड्रेस और किताबों के लिए मजबूर करना पड़ेगा भारी
By Muzaffar HussainApril 6, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रांची: राजधानी के निजी स्कूलों में शिक्षा को व्यापार बनाने और अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालने वाली प्रवृत्तियों पर जिला प्रशासन ने नकेल कस दी है। सोमवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में ‘जिला स्तरीय शुल्क निर्धारण समिति’ की पहली महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में ‘झारखण्ड शिक्षा न्यायाधिकरण संशोधन अधिनियम 2017’ के कड़े अनुपालन का निर्देश देते हुए स्कूलों के लिए नई लक्ष्मण रेखा खींच दी गई है।

फीस वृद्धि पर लगा ‘ब्रेक’

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि कोई भी निजी विद्यालय अपनी मर्जी से बेतहाशा फीस नहीं बढ़ा सकेगा। अब स्कूल अपनी आंतरिक शुल्क समिति की सहमति से अधिकतम 10 प्रतिशत तक ही शुल्क वृद्धि कर सकते हैं, जिसकी सूचना जिला समिति को देनी होगी। यदि कोई स्कूल 10 प्रतिशत से अधिक फीस बढ़ाना चाहता है, तो उसे जिला स्तरीय समिति से पूर्व अनुमोदन लेना अनिवार्य होगा। यह शुल्क वृद्धि कम से कम दो वर्षों के लिए प्रभावी रहेगी, ताकि अभिभावकों को हर साल के झटके से बचाया जा सके।

किताबों और ड्रेस के ‘सिंडिकेट’ पर प्रहार

अक्सर देखा जाता है कि स्कूल किसी खास दुकान से ही किताबें या ड्रेस खरीदने का दबाव बनाते हैं। प्रशासन ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिया है कि:

  • CBSE स्कूल NCERT के अलावा किसी अन्य प्रकाशक की सहायक पुस्तकें अनिवार्य नहीं कर सकते।

  • पुस्तकों और ड्रेस के डिजाइन में कम से कम 5 साल तक कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

  • स्कूल परिसर का उपयोग व्यावसायिक बिक्री (ड्रेस-किताबों की बिक्री) के लिए नहीं किया जा सकेगा।

  • अभिभावक खुले बाजार से ड्रेस सिलवाने या खरीदने के लिए स्वतंत्र होंगे। स्कूल को केवल रंग और डिजाइन का विवरण सार्वजनिक करना होगा।

पुनः नामांकन और परिवहन शुल्क पर स्पष्टीकरण

बैठक में निर्णय लिया गया कि अगली कक्षा में प्रमोशन के नाम पर स्कूलों द्वारा लिया जाने वाला ‘री-एडमिशन फीस’ (पुनः नामांकन शुल्क) पूरी तरह अवैध है। साथ ही, परिवहन शुल्क में वृद्धि भी सामान्य शुल्क वृद्धि के नियमों के अधीन होगी और बसों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य होगा। किसी भी छात्र को फीस के कारण परीक्षा देने से नहीं रोका जा सकेगा।

शिकायत के लिए ‘अबुआ साथी’ की मदद

अभिभावकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन ने ‘अबुआ साथी’ व्हाट्सएप नंबर— 9430328080 जारी किया है। इसके अलावा समाहरणालय के कमरा संख्या 105 में लिखित शिकायत भी दी जा सकती है। क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी सुश्री जुही रानी को इस कार्य के लिए नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।

भारी जुर्माने की चेतावनी

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी विद्यालय इन नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो अधिनियम के तहत उन पर ₹50,000 से लेकर ₹2.5 लाख तक का जुर्माना लगाया जाएगा। गंभीर मामलों में स्कूल की मान्यता (RTE अनापत्ति) भी रद्द की जा सकती है।

इस बैठक में रांची के सांसद और विधायक प्रतिनिधियों के साथ-साथ शिक्षा विभाग के आला अधिकारी और अभिभावक संघ के सदस्य भी मौजूद रहे। प्रशासन की इस पहल से रांची के हजारों परिवारों को बड़ी वित्तीय राहत मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी बैठक में उठे कर्मचारियों के कई अहम मुद्दे

May 25, 2026

कांड्रा में बैंक मैनेजर से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

May 25, 2026

रामकृष्णा क्रिकेट लीग–सीजन 6 का रोमांचक समापन

May 25, 2026

RECENT ADDA.

टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी बैठक में उठे कर्मचारियों के कई अहम मुद्दे

May 25, 2026

कांड्रा में बैंक मैनेजर से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

May 25, 2026

रामकृष्णा क्रिकेट लीग–सीजन 6 का रोमांचक समापन

May 25, 2026

RU ने रोकी 56 रिटायर्ड कर्मियों की राशि, PRO ने जारी की गाइडलाइन

May 24, 2026

बकरीद पर झारखंड में हाई अलर्ट : बॉर्डर पर रुकेगी अवैध पशु तस्करी, शांति समिति की बैठकें शुरू

May 24, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी बैठक में उठे कर्मचारियों के कई अहम मुद्दे
  • कांड्रा में बैंक मैनेजर से रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • रामकृष्णा क्रिकेट लीग–सीजन 6 का रोमांचक समापन
  • RU ने रोकी 56 रिटायर्ड कर्मियों की राशि, PRO ने जारी की गाइडलाइन
  • बकरीद पर झारखंड में हाई अलर्ट : बॉर्डर पर रुकेगी अवैध पशु तस्करी, शांति समिति की बैठकें शुरू

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.