फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

PCB की जिद पड़ेगी भारी, वर्ल्ड कप से बाहर और PSL भी होगा बर्बाद!

Dubai (UAE): इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच ठन गई है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करना अब पाकिस्तान को भारी पड़ता दिख रहा है। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Dubai (UAE): इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच ठन गई है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करना अब पाकिस्तान को भारी पड़ता दिख रहा है। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है कि आईसीसी इस ‘बहिष्कार’ को खेल भावना और आधिकारिक अनुबंधों का उल्लंघन मानते हुए पाकिस्तान पर आजीवन प्रतिबंध या टूर्नामेंट के अगले संस्करणों से बाहर करने जैसे कड़े कदम उठा सकता है।

PSL पर भी मंडराया संकट: विदेशी खिलाड़ी बना सकते हैं दूरी

कार्रवाई की आंच केवल नेशनल टीम तक सीमित नहीं रहेगी। खबर है कि आईसीसी अन्य देशों के क्रिकेट बोर्ड को निर्देश दे सकता है कि वे अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेलने के लिए NOC न दें। अगर ऐसा हुआ, तो पीएसएल की चमक फीकी पड़ जाएगी और पाकिस्तान को करोड़ों डॉलर का वित्तीय घाटा सहना होगा। आईसीसी यह संदेश देना चाहता है कि द्विपक्षीय सीरीज न खेलना अलग बात है, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट में हटना पूरी तरह से अनुबंध का उल्लंघन है।

कोलंबो में होने वाले महामुकाबले पर सस्पेंस

शेड्यूल के मुताबिक, 15 फरवरी को कोलंबो के मैदान पर भारत और पाकिस्तान का ग्रुप मैच होना है। पीसीबी ने अपनी सरकार के निर्देश पर इस मैच से हटने का फैसला किया है। दिलचस्प बात यह है कि पीसीबी ने बांग्लादेश के भी टूर्नामेंट से हटने के फैसले का समर्थन किया है, जिससे आईसीसी की नाराजगी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। आईसीसी का तर्क है कि पीसीबी ‘न्यूट्रल वेन्यू’ पर मैच खेलने के लिए बाध्यकारी अनुबंध से बंधा हुआ है।

आज की बैठक पर टिकी हैं निगाहें

इस पूरे विवाद को सुलझाने या पाकिस्तान पर सजा मुकर्रर करने के लिए आज (सोमवार) आईसीसी की एक अहम वर्चुअल बैठक होने जा रही है। इस बैठक में यह तय होगा कि क्या पाकिस्तान को टूर्नामेंट में बने रहने दिया जाए या उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया जाए। अगर पाकिस्तान को खेलने की अनुमति मिलती भी है, तो उसे भारी जुर्माना और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलगाव (Isolation) का सामना करना पड़ सकता है।

इस खबर को भी पढ़ें : मुस्तफिजुर विवाद पर सख्त कदम, बांग्लादेश ने IPL टेलीकास्ट रोका

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram