फॉण्ट कनवर्टर NEW

वीर बुधु भगत कॉलेज के प्राचार्य ने दिया इस्तीफा, मोहसिन खान ने संभाली कमान

Chanho (Ranchi): राजधानी के ग्रामीण इलाके चान्हो स्थित वीर बुधु भगत इंटर कॉलेज में पिछले कुछ दिनों से चल रही प्रशासनिक उथल-पुथल का अंत बड़े बदलाव के साथ हुआ है। कॉलेज की शासी निकाय (Governing Body) की बैठक में तत्कालीन प्राचार्य पर लगे भ्रष्टाचार के

अपनी भाषा में पढ़ें

Chanho (Ranchi): राजधानी के ग्रामीण इलाके चान्हो स्थित वीर बुधु भगत इंटर कॉलेज में पिछले कुछ दिनों से चल रही प्रशासनिक उथल-पुथल का अंत बड़े बदलाव के साथ हुआ है। कॉलेज की शासी निकाय (Governing Body) की बैठक में तत्कालीन प्राचार्य पर लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों और योग्यता को लेकर हुए खुलासे के बाद बड़ा एक्शन लिया गया है। प्रभारी प्राचार्य के रूप में मोहसिन खान ने कमान संभाल ली है।

डिग्री पर सवाल और भ्रष्टाचार का साया

मामला उस समय गर्माया जब शासी निकाय की बैठक में यह बात सामने आई कि तत्कालीन प्राचार्य के पास पद के लिए अनिवार्य बी.एड. (B.Ed.) की डिग्री तक नहीं थी। बिना योग्यता के लंबे समय तक पद पर बने रहने और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों ने कॉलेज प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए थे। चौतरफा घिरने के बाद तत्कालीन प्राचार्य सुशील मिंज ने अपने पद से इस्तीफा देना ही बेहतर समझा।

बंधु तिर्की की मौजूदगी में हुई ताजपोशी

नए प्रभारी प्राचार्य मोहसिन खान के पदभार ग्रहण समारोह में कॉलेज के संस्थापक और राज्य समन्वय समिति के सदस्य बंधु तिर्की विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज सचिव अजीत सिंह और सभी सहायक शिक्षकों ने मोहसिन खान का स्वागत किया। बंधु तिर्की ने कॉलेज की गरिमा को वापस लौटाने और शैक्षणिक स्तर को ऊँचा उठाने पर जोर दिया।

सुधार की नई उम्मीद

कॉलेज के शिक्षकों और स्थानीय लोगों में इस बदलाव को लेकर सकारात्मक उम्मीदें हैं। मोहसिन खान ने पदभार संभालते ही स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता कॉलेज में पारदर्शिता लाना और विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाना है। इस बदलाव को चान्हो क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में एक बड़े ‘शुद्धिकरण’ के रूप में देखा जा रहा है।

इस खबर को भी पढ़ें : मांडर में बवाल: स्कूल की चहारदीवारी तोड़ी, दो शिक्षकों के सिर फोड़े

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram