फॉण्ट कनवर्टर NEW

ICAI ने जारी किया CA इंटरमीडिएट का रिजल्ट, रांची के टॉप-5 विद्यार्थियों की सूची जारी

द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 में आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में देश-विदेश के 583 केंद्रों पर कुल 1,60,887 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। रांची परीक्षा केंद्र में रुद्र राज डौन ने 600

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 में आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में देश-विदेश के 583 केंद्रों पर कुल 1,60,887 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। रांची परीक्षा केंद्र में रुद्र राज डौन ने 600 में से 423 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है।

राष्ट्रीय स्तर पर दो परीक्षार्थी संयुक्त रूप से टॉपर

ICAI के अनुसार, सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम ग्रुप का पास प्रतिशत 23.14 रहा। वहीं, दूसरे ग्रुप में 18.92 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए। दोनों ग्रुप की परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 13.21 रहा।

राष्ट्रीय स्तर पर मुंबई के नील राजेश शाह और नासिक की साक्षी चांडक ने 600 में से 502 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।

वहीं, चेन्नई की श्रुति वी ने 492 अंकों के साथ दूसरा और सूरत के प्रेम अग्रवाल ने 490 अंक लाकर तीसरा स्थान हासिल किया।

रांची में दोनों ग्रुप के 14 विद्यार्थी पास

रांची परीक्षा केंद्र में दोनों ग्रुप की परीक्षा देने वाले 122 विद्यार्थियों में से 14 सफल हुए। इनमें से 18 परीक्षार्थियों ने प्रथम ग्रुप और तीन ने द्वितीय ग्रुप में सफलता हासिल की।

इसके अलावा केवल प्रथम ग्रुप की परीक्षा में शामिल 320 विद्यार्थियों में से 73 पास हुए। वहीं, केवल दूसरे ग्रुप की परीक्षा देने वाले 133 विद्यार्थियों में से 34 सफल हुए।

रांची के टॉप-5 विद्यार्थियों की सूची

रांची परीक्षा केंद्र में रुद्र राज डौन ने सबसे अधिक 423 अंक प्राप्त किए। तंजील कौसर 364 अंकों के साथ दूसरे और सिद्धार्थ जैन 352 अंक लाकर तीसरे स्थान पर रहे।

स्थाननामप्राप्तांक (600 में से)
पहलारुद्र राज डौन423
दूसरातंजील कौसर364
तीसरासिद्धार्थ जैन352
चौथादक्ष खोवाल346
पांचवांआर्यन कुमार मिश्रा344

ICAI के पदाधिकारियों ने दी बधाई

परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद ICAI रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अनीश जैन, उपाध्यक्ष सीए विवेक खोवाल, सचिव सीए दिलीप कुमार और कोषाध्यक्ष सीए हरेन्दर भारती ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य सीए अभिषेक केडिया, सीए भुवनेश कुमार ठाकुर और सीए निशांत मोदी ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

ICAI के अध्यक्ष सीए प्रसन्न कुमार डी. ने सफल अभ्यर्थियों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से आगे भी लगन और मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की अपील की। साथ ही अपने ज्ञान और कौशल से समाज और देश के विकास में योगदान देने को कहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram