फॉण्ट कनवर्टर NEW

जुल्म के खिलाफ इंकलाब की आवाज हूं मैं: अखिलेश से मिल बोले मुमताज अली

Bokaro News: गाँव और गरीब के हक और इंसाफ की आवाज बनकर सड़क से सदन तक इंकलाब लाने का नाम ही समाजवाद है । ये बाते समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव मुमताज अली लखनऊ में सामाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: गाँव और गरीब के हक और इंसाफ की आवाज बनकर सड़क से सदन तक इंकलाब लाने का नाम ही समाजवाद है । ये बाते समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव मुमताज अली लखनऊ में सामाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव से मिलकर कहा । इस मुलाकात में उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाला विधानसभा चुनाव और मुल्क में हुकूमत की ओर से बेगुनाहों अबलाओ कमजोरो अकलियतों पे हो रहे जुल्म पे काफी संजीदगी से विचार विमर्श किया गया। मुमताज अली ने अपने लीडर अखिलेश यादव को झारखंड बिहार बंगाल में समाजवादी पार्टी की विस्तार और मजबूती पे भी जिक्र किया और कहा कि संगठन का बागडोर इंकलाबी और लड़ाकू कार्यकर्ताओं के हांथ में होनी चाहिए। जिसे मौत और मुकदमे का कोई खौफ न हो। मुमताज अली ने अखिलेश यादव से कहा कि झारखंड में पार्टी संगठन मजबूत करने में पार्टी महासचिव धर्मवीर यादव की भूमिका बेहद सराहनीय रहा है ।आज भी वो लगातार संगठन की मजबूती में लगे है। मुमताज अली ने कहा कि भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी गरीबों कमजोरों के साथ अन्याय के खिलाफ हमारी लोकतांत्रिक जंग जारी रहेगा, फर्जी मुकदमों से मै डरने वाला नहीं हूँ। मुमताज को अंजाम का कोई खौफ न रहा है न है न रहेगा ।
मुमताज अली ने उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव पे अखिलेश यादव से काफी लम्बी गुफ्तगू किया और कहा कि हम जैसे कार्यकर्ताओं को पूर्वांचल में विधानसभा चुनाव में जिम्मेवारी दी जाए ।ताकि घर घर तक हर लोगों तक हमलोग अपनी पार्टी का सिद्धांत और स्वर्गीय नेता मुलायम सिंह यादव का पैगाम तथा आपके आदर्शों को पहुंचाने में लग जाऊँ और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार 2027 में बनाने का प्रतिबद्धता कायम करूं ।
अखिलेश यादव जी ने मुमताज अली की सारी बातों को सारे परामर्श को ध्यान से सुना और उसपे अमल करने का आश्वासन दिया । मुमताज अली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को झारखंड आने का निमंत्रण भी दिया अखिलेश यादव जी इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram