फॉण्ट कनवर्टर NEW

महिला आरक्षी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति पर लगा हत्या का आरोप

Bihar News: पटना के यादव चक गांव में एक किराए के मकान में महिला आरक्षी कनक प्रिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। कनक कंट्रोल रूम में 112 डायल पर आरक्षी के पद पर तैनात थीं। उनके पति प्रभात कुमार भी पटेल भवन में

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: पटना के यादव चक गांव में एक किराए के मकान में महिला आरक्षी कनक प्रिया का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। कनक कंट्रोल रूम में 112 डायल पर आरक्षी के पद पर तैनात थीं। उनके पति प्रभात कुमार भी पटेल भवन में डायल 112 के आरक्षी हैं। पति ने बताया शनिवार को फोन पर किसी से बात करने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था।

इसके बाद कनक नाराज होकर अपने कमरे में गईं। प्रभात का दावा है कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की। पति ने उन्हें फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन ने प्रभात कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कनक की बहन मीनाक्षी कुमारी ने आरोप लगाया है कि उनके पति प्रभात हमेशा कनक प्रिया के साथ मारपीट करते थे। उन्होंने बताया कि प्रभात के बहन-बहनोई और उसने मिलकर कनक की पहले जमकर पिटाई की। उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

बहन ने आरोप लगाया हैं कि साक्ष्य छुपाने के लिए आत्महत्या का रूप दे दिया। उन्होंने बताया कि वे मूल रूप से गया की रहने वाली है। कनक प्रिया का जॉब 2018 में बिहार पुलिस के डायल 112 आरक्षित के रूप में हुई थी। फिर उनकी शादी 2020 में प्रभात कुमार से हुई थी। शादी के बाद उनके लगभग 3 साल का एक बेटा प्रणव राज है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram