Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»रांची फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाला ‘हंटर राइडर’ कासिफ फरार, बाइक जब्त
#Trending

रांची फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाला ‘हंटर राइडर’ कासिफ फरार, बाइक जब्त

By Muzaffar HussainJune 9, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : राजधानी रांची के नवनिर्मित बाबा कार्तिक उरांव फ्लाईओवर (जिसे सिरमटोली फ्लाईओवर भी कहा जाता है) पर बाइक से खतरनाक स्टंट करने वाले युवक की पहचान हो चुकी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में युवक को हाई-स्पीड में बाइक चलाते और खतरनाक स्टंट करते हुए देखा गया, जिससे न केवल उसकी जान को खतरा था, बल्कि अन्य राहगीरों की भी सुरक्षा खतरे में पड़ सकती थी।

वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला गंभीर रूप से उठाया गया। झारखंड के परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने इस पर संज्ञान लेते हुए ट्विटर (X) पर रांची पुलिस और ट्रैफिक विभाग को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “@TrafficRanchi इस होनहार बालक को चिन्हित कर इन्हें परिवहन नियम बताएं एवं अविलंब कार्रवाई करें। यह लोग हुनर नहीं, हुड़दंग करने वाले हैं। @Ranchipolice इनसे पूछा जाये कि जीवन अनमोल है या जलवा…”

मंत्री के निर्देश के बाद रांची के DIG सह पुलिस कप्तान चंदन सिन्हा ने कार्रवाई में तेजी लाते हुए कोतवाली DSP प्रकाश सोय को पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद एक स्पेशल टीम का गठन किया गया, जिसमें सदर थाने के सक्रिय और तेजतर्रार इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार भी शामिल किए गए।

पुलिस ने वायरल वीडियो और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी युवक की पहचान की। यह स्टंटबाज कासिफ, जो सोशल मीडिया पर “हंटर@राइडर@कासिफ” के नाम से फेमस है, रांची के बूटी स्थित खिजुरटोला मोहल्ले का रहने वाला है। जब पुलिस उसकी तलाश में उसके घर पहुंची, तब वह वहां मौजूद नहीं था।

लोगों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि कासिफ ने अपनी बाइक को अपने ही एक रिश्तेदार के घर पर छुपा दिया है। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश दी और वही बाइक बरामद कर ली, जिससे स्टंट किया गया था। बाइक को जब्त कर सदर थाना ले जाया गया है। हालांकि, आरोपी कासिफ अब भी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

यह पूरी घटना न केवल ट्रैफिक नियमों की अवहेलना का गंभीर मामला है, बल्कि यह सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती थी। एक नवनिर्मित और व्यस्त फ्लाईओवर पर इस तरह के खतरनाक स्टंट न केवल कानून के खिलाफ हैं, बल्कि यह युवाओं के बीच एक गलत संदेश भी फैलाते हैं।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि अन्य लोग इससे सबक लें और सड़कों को स्टंट का अड्डा न बनाएं। इस घटना ने यह भी दिखा दिया कि सोशल मीडिया पर फेम और ‘वायरल’ होने की चाह कैसे युवाओं को खतरनाक रास्तों पर ले जा रही है। प्रशासन और परिवहन विभाग इस मामले को एक उदाहरण बनाकर, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि ‘हंटर राइडर’ के नाम से मशहूर कासिफ पुलिस की पकड़ में कब आता है और उसके खिलाफ कौन-कौन से कानूनी कदम उठाए जाते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

परिसीमन के नाम पर आदिवासियों के राजनीतिक अधिकारों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं: सांसद सुखदेव भगत

June 2, 2026

बीएमडब्ल्यू प्लांट को धमकाने वाला प्रिंस खान गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, खुला राज!

June 2, 2026

अनीता देवी ह’त्याकांड पर बवाल, न्याय के लिए एसपी से मिले भाजपा-आजसू नेता!

June 2, 2026

RECENT ADDA.

परिसीमन के नाम पर आदिवासियों के राजनीतिक अधिकारों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं: सांसद सुखदेव भगत

June 2, 2026

बीएमडब्ल्यू प्लांट को धमकाने वाला प्रिंस खान गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, खुला राज!

June 2, 2026

अनीता देवी ह’त्याकांड पर बवाल, न्याय के लिए एसपी से मिले भाजपा-आजसू नेता!

June 2, 2026

चतरा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 80 कर्मियों का हुआ तबादला

June 2, 2026

चतरा माइनिंग स्कैम: DMO पर 17.29 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, ED और CBI तक पहुंची गूंज!

June 2, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • परिसीमन के नाम पर आदिवासियों के राजनीतिक अधिकारों से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं: सांसद सुखदेव भगत
  • बीएमडब्ल्यू प्लांट को धमकाने वाला प्रिंस खान गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, खुला राज!
  • अनीता देवी ह’त्याकांड पर बवाल, न्याय के लिए एसपी से मिले भाजपा-आजसू नेता!
  • चतरा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 80 कर्मियों का हुआ तबादला
  • चतरा माइनिंग स्कैम: DMO पर 17.29 करोड़ की हेराफेरी का आरोप, ED और CBI तक पहुंची गूंज!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.