फॉण्ट कनवर्टर NEW

जनता दरबार में पहुंचे सैकड़ों लोग, बच्चों की पढ़ाई और ज़मीन विवादों पर हुआ बड़ा फैसला!

Ranchi News : जिला प्रशासन द्वारा आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में आज एक बार फिर आमजन की समस्याओं को लेकर जबरदस्त भीड़ उमड़ी। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : जिला प्रशासन द्वारा आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में आज एक बार फिर आमजन की समस्याओं को लेकर जबरदस्त भीड़ उमड़ी। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

शिक्षा बनी उम्मीद की किरण, दो परिवारों ने जताया आभार
जनता दरबार में एक भावुक पल तब सामने आया जब दो परिवार अपने बच्चों के स्कूल में नामांकन सुनिश्चित होने पर उपायुक्त और राज्य सरकार का धन्यवाद देने पहुंचे। दोनों दंपतियों ने कहा कि RTE के तहत नामांकन की प्रक्रिया जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से पूरी हो सकी। उपायुक्त श्री भजन्त्री ने इस पर प्रसन्नता जताते हुए कहा, “यही है असली बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की मिसाल। हम सुनिश्चित करेंगे कि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए।”

दिव्यांग बच्ची को पेंशन का लाभ दिलाने की पहल
एक महिला अपनी 15 वर्षीय दिव्यांग बेटी के साथ सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में देरी की शिकायत लेकर आई। उपायुक्त ने मौके पर ही सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारी को बुलाकर जांच कराई। पुष्टि होने पर परिवार को योजना की पूरी जानकारी दी गई और यह सुनिश्चित किया गया कि आगे कोई दिक्कत न हो।

भू-राजस्व से जुड़े मामलों पर सख्त निर्देश
जमीन से संबंधित कई शिकायतें आईं जैसे—अवैध कब्जा, दाखिल-खारिज में देरी, सीमांकन की दिक्कतें। इन पर उपायुक्त ने तत्काल जांच और समाधान का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भूमि से जुड़े मामलों में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि समयबद्ध तरीके से दाखिल-खारिज के लंबित मामलों का निष्पादन हो और दस्तावेजों की डिजिटल जांच की जाए।

जनता दरबार से बढ़ रहा है प्रशासन पर जनता का भरोसा
हर सप्ताह आयोजित हो रहे जनता दरबार ने लोगों के दिल में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाया है। उपायुक्त श्री भजन्त्री ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन जनसेवा के लिए समर्पित है और हर हल योग्य समस्या को प्राथमिकता के साथ सुलझाया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram