फॉण्ट कनवर्टर NEW

सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप हटाने की मांग को लेकर बनाई गई मानव श्रृंखला

रांची। केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली के सामने फ्लाईओवर के रैंप को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार 7 मार्च 2025 को विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई। इसकी अगुवाई केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने की और मानव श्रृंखला हरमू रोड श्रद्धानंद चौक से

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली के सामने फ्लाईओवर के रैंप को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार 7 मार्च 2025 को विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई। इसकी अगुवाई केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने की और मानव श्रृंखला हरमू रोड श्रद्धानंद चौक से हरमू मैदान तक रहा। इस श्रृंखला कार्यक्रम में विभिन्न आदिवासी संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा झारखंड के आदिवासी मामलों में आदिवासी मुख्यमंत्री सोया हुआ है। सिरमटोली फ्लाईओवर मामला में राज्य सरकार के मंत्री आदिवासी समाज को दिग्भ्रमित कर रहे हैं। हेमंत सोरेन सरकार द्वारा केंद्रीय सरना स्थल से छेड़छाड़ करना आदिवासी समाज के साथ बहुत बड़ा आघात है। प्रकृति महापर्व सरहुल पर्व से पहले इस मामला को ठीक नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आदिवासी समाज आंदोलन करने पर बाध्य होगा जिसकी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी। मुख्य पहान जगलाल पहान ने कहा फ्लावर का रैंप सरहुल महापर्व से पूर्व हटा दिया जाए ताकि शोभा जुलूस में किसी तरह का आने-जाने में दिक्कत नहीं हो। भविष्य में आदिवासियों का किसी भी तरह का धार्मिक सामाजिक स्थलों की छेड़छाड़ सरकार नहीं करे। इधर, इसी मामले में प्रधान महासचिव सुरेन्द्र लिंडा ने कहा झारखंड के मुख्यमंत्री आदिवासी समाज के होते हुए भी आदिवासी समाज के धार्मिक स्थल का अतिक्रमण होना बड़े दुर्भाग्य की बात है। यदि हेमंत सोरेन सरकार इस समस्या का समाधान नहीं करती है तो पोकलेन मशीन ले जाकर सरना सेवकों द्वारा स्वयं फ्लाईओवर रैंप को हटाने का कार्य किया जायेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष  बबलू मुंडा, मुख्य पहान जगलाल पहान, महादेव टोप्पो, मुकेश मुंडा, राकेश मुंडा, अंजन मुंडा, आशीष मुंडा, हेमंत मुंडा, नरेश मुंडा, राजू पहान, मुन्ना हेमरोम, मनीष उरांव, रंजीत उरांव, संदीप उरांव, अक्षत हेमरोम, सुमित टोप्पो आदि उपस्थित थे।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram