फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा जंगल में भीषण आग, हजारों पेड़ जलकर खाक

Koderma news: नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत डगरनवां पंचायत के किचिनिआ पहाड़ी व मलदाहा पहाड़ी में भीषण आग लगने से जंगल के पेड़ धू-धू कर जल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में आग शनिवार के दोपहर से ही लगी हुई है, लेकिन वन विभाग

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma news: नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत डगरनवां पंचायत के किचिनिआ पहाड़ी व मलदाहा पहाड़ी में भीषण आग लगने से जंगल के पेड़ धू-धू कर जल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में आग शनिवार के दोपहर से ही लगी हुई है, लेकिन वन विभाग के उदासीनता के कारण  दोनों पहाड़ियों में दूर-दूर तक आग फैल गया है जो देर रात तक फैलता ही रहा है।
इससे जंगल के हजारों हरे भरे वृक्ष जलकर राख हो गया। आग लगने से जंगली पशु पक्षियों को काफी मुश्किल हो रहा है। समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया गया तो जंगल का विनाश हो जायेगा। वहीं बरयारडीह वन कार्यालय में कार्यरत वनपाल के अलावा कई वन कर्मी तथा दैनिक मजदूरी  काम पर लगे हुए हैं लेकिन जंगल की देखरेख के अभाव में दिन प्रतिदिन आग लगना हरे भरे वृक्षों की कटाई होना आम बात हो गई है, और वन कर्मियों के कानों में जूँ तक नहीं रेंगती है। स्थानीय ग्रामीणों ने कोडरमा वन प्रमंडल पदाधिकारी से वन सुरक्षा तथा जंगल मे लगे आग को बुझाने की मांग की है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram