फॉण्ट कनवर्टर NEW

बकाया वेतन को लेकर HPCL एथेनॉल प्लांट के मजदूरों का प्रदर्शन, अनशन की दी चेतावनी

Bettiah : लौरिया स्थित नव-निर्मित HPCL चीनी मिल परिसर में बने एथेनॉल प्लांट के मजदूरों ने गुरुवार को बकाया वेतन और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मजदूरों का आरोप है कि वे सितंबर 2024 से लगातार काम कर

अपनी भाषा में पढ़ें

Bettiah : लौरिया स्थित नव-निर्मित HPCL चीनी मिल परिसर में बने एथेनॉल प्लांट के मजदूरों ने गुरुवार को बकाया वेतन और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मजदूरों का आरोप है कि वे सितंबर 2024 से लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन जुलाई 2025 से उन्हें मजदूरी का भुगतान बंद कर दिया गया है।

मजदूरों ने बताया कि पहले काम का टेंडर एक्सेल कंपनी को दिया गया था, लेकिन बाद में ब्लू ड्रॉप कंपनी ने कार्यभार संभाल लिया। इसके बावजूद मजदूरी भुगतान में लगातार टालमटोल की जा रही है। मजदूरों का कहना है कि महीनों से वेतन न मिलने के कारण उनके परिवारों पर भूखमरी की स्थिति बन गई है। बच्चों की पढ़ाई रुक गई है, मकान का किराया और कर्ज चुकाना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि रोजाना लंबे समय तक काम कराने के बावजूद उन्हें सुरक्षा उपकरण और आवश्यक सुविधाएं नहीं दी जातीं। ठेकेदार और प्रबंधन उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। आक्रोशित मजदूरों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द वेतन और सुविधाओं की गारंटी नहीं दी गई तो वे आमरण अनशन शुरू करेंगे।

इस मौके पर विजय तिवारी, अखिलेश पासवान, वशिष्ठ यादव, मुकेश यादव, एमडी शमशाद, गोविंद शाह, विजय राम, मुन्ना पासवान, विनोद राम और संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए।

इधर, ब्लू ड्रॉप कंपनी के MD दीपक श्रीवास्तव ने फोन पर भरोसा दिलाया कि मजदूरों का बकाया वेतन जल्द चुकता कर दिया जाएगा। हालांकि मजदूरों ने स्पष्ट किया कि जब तक पूरा भुगतान और सुविधाएं सुनिश्चित नहीं हो जातीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram