फॉण्ट कनवर्टर NEW

किसी भी पार्टी या नेता को सलाह की कितनी फीस लेते हैं प्रशांत किशोर?

Patna : चुनावी रणनीतिकार रहे और अब जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि जब वह चुनावी रणनीतिकार थे तो वह किसी भी पार्टी या नेता को सलाह देने के लिए 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा फीस लेते

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna : चुनावी रणनीतिकार रहे और अब जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि जब वह चुनावी रणनीतिकार थे तो वह किसी भी पार्टी या नेता को सलाह देने के लिए 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा फीस लेते थे। उन्होंने यह भी कहा कि दस राज्यों में उनकी सलाह से बनाई सरकार चल रही हैं।

प्रशांत किशोर (पीके) ने खुद से इस बात का खुलासा बिहार में होने वाले उपचुनाव के दौरान बेलागंज में किया। दरअसल, 13 नवंबर को बिहार के चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसमें पहली बार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रही है। पीके ने चारों सीट पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं जिसमें बेलागंज, इमामगंज, रामगढ़ और तरारी शामिल हैं।
जन सुराज प्रत्याशी मोहम्मद अमजद के समर्थन में प्रशांत बेलांगज में प्रचार कर रहे थे, तभी उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से कहा कि उनसे हमेशा यह सवाल पूछा जाता है कि वह अपने अभियान के लिए पैसा कहां से लाते हैं? इसका उन्होंने जवाब दिया कि वह किसी भी पार्टी या दल के नेता को एक सलाह देने का 100 करोड़ से भी ज्यादा फीस लेते थे।

पीके ने एक चुनावी रैली में कहा कि प्रशांत की बनाई हुई 10 राज्य में सरकार चल रही है, तो हमको क्या अपना अभियान के लिए टेंट और तंबू लगाने के लिए पैसा नहीं मिलेगा? इतना हमको कमजोर समझ रहे हो क्या? बिहार में जितना किसी ने सुना नहीं होगा, हम एक चुनाव में किसी को सलाह देते हैं तो हमारा फीस है 100 करोड़ रूपया या उससे ज्यादा। उन्होंने आगे कहा कि हम 2 साल तक अपने अभियान के लिए टेंट और तंबू लगाते रहेंगे और उसके बदले केवल एक चुनाव में जाकर किसी को सलाह देंगे तो सारा पैसा एक दिन में ही आ जाएगा।

इस खबर को भी पढ़ें : नेता जी बोलें, बीजेपी की कोख से झारखंड का जन्म हुआ … जानें

इस खबर को भी पढ़ें : तेजस्वी यादव रांची पहुंचे, सीट शेयरिंग पर हुई चर्चा

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram