फॉण्ट कनवर्टर NEW

तेजस्वी यादव रांची पहुंचे, सीट शेयरिंग पर हुई चर्चा

Ranchi : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव अपने टीम के साथ शुक्रवार रात सड़क मार्ग से रांची पहुंचे। रांची पहुंचने पर राजद नेताओं ने उनका स्वागत किया। तेजस्वी यादव रांची के रेडिशन ब्लू होटल में ठहरे हैं। वहां वह राजद

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव अपने टीम के साथ शुक्रवार रात सड़क मार्ग से रांची पहुंचे। रांची पहुंचने पर राजद नेताओं ने उनका स्वागत किया। तेजस्वी यादव रांची के रेडिशन ब्लू होटल में ठहरे हैं। वहां वह राजद नेताओं और कार्यकताओं से भी मुलाकात किये। तेजस्वी यादव सीएम हेमंत सोरेन से मिलेंगे। मुलाकात के दौरान इंडिया गठबंधन के साथ सीट शेयरिंग, राजद के हिस्से की दावेदारी और चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी।

कोडरमा से गुजरते तेजस्वी ने कार से ही किया अभिवादन

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव सड़क मार्ग से रांची जाने के दौरान कोडरमा से गुजरे। तेजस्वी प्रसाद यादव जमुई से सड़क मार्ग से इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने रांची जा रहे थे। हालांकि पहले जमुई से गिरिडीह होते हुए कोडरमा आने का कार्यक्रम था। वहीं राजद कार्यकर्ता बरियारडीह में स्वागत करने को लेकर जुट रहे थे। लेकिन कार्यक्रम में दोपहर में बदलाव हो गया, जिसके बाद तेजस्वी यादव का काफिला रजौली होते हुए कोडरमा पहुंचा। हालांकि इस दौरान तेजस्वी यादव कार में ही बैठे रहे। उन्होंने कार से ही हाथ जोड़कर कार्यकर्ताओं और नेताओं का अभिनंदन किया और सड़क मार्ग से रांची के लिए रवाना हो गए।

इस खबर को भी पढ़ें : तेजस्वी का आरोप, बिहार में कहें कि शराबबंदी.. हर चौक-चौराहों पर उपलब्ध

इस खबर को भी पढ़ें : नीट पेपर लीक मामले में क्या बोल गये तेजस्वी यादव… जानें

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram