फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

नेता जी बोलें, बीजेपी की कोख से झारखंड का जन्म हुआ … जानें

Ranchi : प्रदेश बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ. रविंद्र राय ने शनिवार काे कहा कि बीजेपी में 1984 से हम सब साथ काम कर रहे हैं। राजनीतिक सुझबुझ कार्यकर्ता के नाते क्या भाव होना चाहिए, यह सब हम लोगों के संस्कार में

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi : प्रदेश बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ. रविंद्र राय ने शनिवार काे कहा कि बीजेपी में 1984 से हम सब साथ काम कर रहे हैं। राजनीतिक सुझबुझ कार्यकर्ता के नाते क्या भाव होना चाहिए, यह सब हम लोगों के संस्कार में आया है। अनेक अवसर पर चुनाव लड़ने का, चुनाव लड़ाने का, पार्टी का नेतृत्व करने का प्रदेश स्तर पर भी अनुभव थोड़ा बहुत मुझे रहा है।

राय ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सहयोग लेकर झारखंड को फिर से राजनीतिक संक्रमण काल से मुक्त कराने के लिए पार्टी ने जो हमारे ऊपर विश्वास किया इसके लिए मैं पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का प्रति आभार व्यक्त करता हूं।

राय ने कहा कि चुनाव के मौके पर उन्होंने मुझे एक खास जिम्मेदारी दी है। चुनाव में किसी प्रकार का कार्यकर्ता और संचालन के बीच गैप ना हो, उसे हम पूरा करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं यह मानता हूं कि अटल, आडवाणी के सपनों का झारखंड बनना चाहिए। बीजेपी की कोख से झारखंड का जन्म हुआ है। हम इसे बर्बाद होते नहीं देख सकते। झारखंड आने वाले समय में कैसे बेहतर करें, इस दिशा में मैं काम करूंगा। भारतीय जनता पार्टी जब तक है, झारखंड को सुरक्षित रखने का काम हम करेंगे।

पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद डॉ. राय बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे यहां चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह सहित कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। राय को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्यसभा सदस्य आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram