फॉण्ट कनवर्टर NEW

बीजेपी नेता चंपाई सोरेन का कोल्हान में जोरदार स्वागत

Seraikela : बीजेपी से जुड़ने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कोल्हान टाइगर चंपाई सोरेन का कोल्हान की धरती पर रविवार काे आगमन हुआ, जहां कांड्रा से ही पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थक और बीजेपी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। हजारों दोपहिया एवं

अपनी भाषा में पढ़ें

Seraikela : बीजेपी से जुड़ने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कोल्हान टाइगर चंपाई सोरेन का कोल्हान की धरती पर रविवार काे आगमन हुआ, जहां कांड्रा से ही पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थक और बीजेपी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया।

हजारों दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों के काफिले के साथ ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी के बीच पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला गम्हरिया, आदित्यपुर जमशेदपुर होते हुए उनके पैतृक आवास जिलिंगोड़ा की ओर रवाना हुआ। इस दौरान जगह-जगह पूर्व मुख्यमंत्री का उनके समर्थकों एवं भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

वहीं, अपने स्वागत से अविभूत पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने समर्थकों का इस्तकबाल किया। मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से बगावत कर भाजपा का दामन थामा है। उसके बाद से ही उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि चंपाई सोरेन शुक्रवार काे भाजपा में शामिल हुए थे।

इस खबर को भी पढ़ें : हेमंत सरकार में चंपाई की जगह लेंगे रामदास सोरेन, बनेंगे मंत्री

इस खबर को भी पढ़ें : चंपाई सोरेन से कोई नाराजगी नहीं, भाजपा वाले दे रहे तूल : हेमंत सोरेन

इस खबर को भी पढ़ें : चंपाई सोरेन से कोई नाराजगी नहीं, भाजपा वाले दे रहे तूल : हेमंत सोरेन

इस खबर को भी पढ़ें : मैं अपना रास्ता अलग बनाऊंगा : चंपाई सोरेन

इस खबर को भी पढ़ें : चंपई की पोस्ट के बाद सोरेन पर सियासी बहस तेज, जानें क्या बोलें..?

इस खबर को भी पढ़ें : मंईयां सम्मान योजना: 13 लाख महिलाओं को मिली पहली किस्त

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड उत्पाद सिपाही बहाली : दौड़ में 10 दिन, 10 अभ्यर्थियों की मौत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram