Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»ब्लैक होल कैसे बनते हैं? वैज्ञानिकों ने पहली बार देखा जन्म, मिला ‘स्मोकिंग गन’ सबूत
Adda More..

ब्लैक होल कैसे बनते हैं? वैज्ञानिकों ने पहली बार देखा जन्म, मिला ‘स्मोकिंग गन’ सबूत

जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप से वैज्ञानिकों ने पहली बार ब्लैक होल के जन्म को लाइव देखा है। 8.3 अरब प्रकाश वर्ष दूर दो गैलेक्सी की टक्कर से बना यह सुपरमैसिव ब्लैक होल वैज्ञानिकों के लिए ब्रह्मांडीय रहस्य सुलझाने की दिशा में एक ऐतिहासिक खोज है।
By Samsul HaqueJuly 31, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: अमेरिका के प्रसिद्ध खगोलशास्त्री पीटर वान डॉकम के नेतृत्व में एक शोध दल ने ब्लैक होल का अविश्वसनीय नज़ारा 8.3 अरब प्रकाश वर्ष दूर स्थित एक गैलेक्सी में देखा है। इस गैलेक्सी को इन्फिनिटी गैलेक्सी नाम दिया गया है, क्योंकि इसका आकार अनंत चिन्ह की तरह प्रतीत होता है। यह आकृति दो गैलेक्सियों की टक्कर से बनी है और इसके केंद्र में वैज्ञानिकों ने एक चमकता हुआ क्षेत्र देखा, जिसे उन्होंने एक सुपरमैसिव ब्लैक होल के जन्म का संकेत बताया है।

वैज्ञानिकों ने 8.3 अरब प्रकाश वर्ष दूर देखा ब्लैकहोल का जन्म

जेम्स वेबस्पेस टेलिस्कोप के कॉसमास-वेब सर्वे के माध्यम से की गई इस खोज में पता चला कि इन्फिनिटी गैलेक्सी के दो सिरों पर पहले से दो सुपरमैसिव ब्लैक होल मौजूद हैं, लेकिन इनके बीच में जो तीसरा चमकता क्षेत्र दिखा, वह अब तक वैज्ञानिकों के लिए एक रहस्य बना हुआ था। उस क्षेत्र की जांच विभिन्न तरंगदैर्ध्य पर की गई, जिससे पता चला कि वहां अत्यधिक गर्म और घनी गैसें मौजूद हैं। इस खोज के आधार पर वैज्ञानिकों ने निष्कर्ष निकाला कि यह नया ब्लैक होल किसी तारे के अवशेष से नहीं बल्कि सीधे एक विशाल गैसीय बादल के गुरुत्वाकर्षणीय संकुचन से बना है। इस प्रक्रिया को वैज्ञानिक भाषा में ‘डायरेक्ट कोलाप्स मॉडल’ कहा जाता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि जब दो डिस्क जैसी गैलेक्सियां आपस में टकराईं, तो गैसों का तीव्र टकराव और संपीड़न हुआ। यह संपीड़न इतना शक्तिशाली था कि उसने गैस के एक हिस्से को भीतर की ओर खींचकर उसे ढहा दिया और वहां एक नया ब्लैक होल उत्पन्न हो गया। इस पूरी घटना को देखकर विशेषज्ञों का कहना है कि ब्रह्मांड की शुरुआती अवस्था में भी इसी प्रकार के सुपरमैसिव ब्लैक होल बने होंगे।

पीटर वान डॉकम का कहना है कि यह खोज ब्लैक होल के जन्म से जुड़ा अब तक का सबसे ठोस और पक्का प्रमाण है। उन्होंने इसे “स्मोकिंग गन” कहा, जिसका अर्थ है कि यह ऐसा सबूत है, जो सीधे ब्लैक होल के जन्म को सिद्ध करता है। वैज्ञानिक समुदाय इस खोज को ब्रह्मांडीय विकास की गुत्थी सुलझाने में एक मील का पत्थर मान रहा है। मालूम हो कि अब तक ब्लैक होल को लेकर जितनी भी जानकारियां थीं, वे अनुमान, गणना और सिद्धांतों पर आधारित थीं, लेकिन अब पहली बार वैज्ञानिकों ने एक ब्लैक होल को जन्म लेते हुए वास्तविक रूप में देखा है। यह खोज खगोलशास्त्र के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

गुमला सदर अस्पताल पर गंभीर आरोप, दस्त के मरीज को दी गई कैल्शियम की दवा

June 22, 2026

चैनपुर के कातिंग पंचायत में विकास की नई पहल, 500 मीटर सड़क निर्माण शुरू

June 22, 2026

चैनपुर अस्पताल में नशे में धुत डॉक्टर पर गंभीर आरोप, सांसद प्रतिनिधि ने कार्रवाई की मांग की

June 22, 2026

RECENT ADDA.

पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के घर से ढाई लाख के जेवरात गायब, घरेलू कर्मी पर शक; पुलिस जांच में जुटी

June 22, 2026

नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश विफल, हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

June 22, 2026

बंगाल क्लब रोड फायरिंग कांड का खुलासा, रंगदारी के लिए दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

June 22, 2026

KGN मेडिकल फायरिंग और रंगदारी कांड का मास्टरमाइंड ‘घेघा’ गिरफ्तार

June 22, 2026

कोलाबिरा में तेज रफ्तार हाइवा का कहर, महिला की मौत के बाद सड़क जाम

June 22, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.