Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»मौसेरी बहन से इश्क की खौफनाक सजा, पिता ने प्रेमी को डंडे से पीटकर मार डाला, फिर पेड़ से लटकाया
#Trending

मौसेरी बहन से इश्क की खौफनाक सजा, पिता ने प्रेमी को डंडे से पीटकर मार डाला, फिर पेड़ से लटकाया

By Muzaffar HussainMay 17, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के दुलसुलमा गांव में हुए सनसनीखेज पवन सिंह हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। इस अंधे कत्ल की कड़ियां जब खुलीं, तो मामला ‘ऑनर किलिंग’ का निकला। युवक की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी मौसेरी बहन के पिता यानी उसके सगे मौसा ने ही की थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी 50 वर्षीय रवि सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी राजेश यादव ने रविवार दोपहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।

शादी की जिद और आधी रात का वो खौफनाक मंजर

डीएसपी राजेश यादव ने बताया कि मृतक पवन सिंह का अपनी ही मौसेरी बहन सोनी देवी के साथ पिछले डेढ़-दो महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोनी देवी पहले से शादीशुदा थी और एक बच्चे की मां भी थी, लेकिन पवन उसके प्यार में इस कदर पागल था कि वह उससे हर हाल में शादी करना चाहता था। हालांकि, सोनी इस रिश्ते और शादी के लिए लगातार इनकार कर रही थी।

बीती 15 मई की रात, पवन सिंह अपनी प्रेमिका सोनी देवी से मिलने और उसे शादी के लिए मनाने के लिए उसके मायके (दुलसुलमा गांव) पहुंच गया। आधी रात को अपनी बेटी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिलते देख पिता रवि सिंह ने अपना आपा खो दिया। गुस्से से तमतमाए रवि सिंह ने पीछे से भारी डंडे (लाठी) से पवन के सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण पवन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

कंधे पर लाश ढोकर पहाड़ पर लटकाया, ताकि लगे खुदकुशी

हत्या करने के बाद आरोपी रवि सिंह कानूनी शिकंजे से बचने के लिए शातिराना साजिश रची। उसने पवन की लाश को अपने कंधे पर टांगा और पास ही स्थित हड़ही पहाड़ पर ले गया। वहाँ उसने मर्डर को सुसाइड का रूप देने के लिए मृतक पवन के ही गमछे का फंदा बनाया और लाश को एक पेड़ से लटका दिया, ताकि दुनिया को यह आत्महत्या लगे।

शुरुआत में मृतक के पिता विजय सिंह ने सोनी देवी, उसके पति फंटूश सिंह और देवर पंकज सिंह के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। लेकिन जब पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान शुरू किया, तो शक की सुई मौसा रवि सिंह पर आकर टिक गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर रवि सिंह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी लाठी भी बरामद कर ली है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

NEP 2020 पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यशाला, शिक्षकों को दिए गए नए शिक्षा मंत्र

June 18, 2026

स्थानीय हक और रोजगार को लेकर ग्रामीणों का हुंकार, ग्रामसभा में कंपनी-प्रशासन को चेतावनी

June 18, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, समीर उरांव ने विकास गिनाया, राज्य सरकार पर साधा निशाना

June 18, 2026

RECENT ADDA.

NEP 2020 पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यशाला, शिक्षकों को दिए गए नए शिक्षा मंत्र

June 18, 2026

स्थानीय हक और रोजगार को लेकर ग्रामीणों का हुंकार, ग्रामसभा में कंपनी-प्रशासन को चेतावनी

June 18, 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे, समीर उरांव ने विकास गिनाया, राज्य सरकार पर साधा निशाना

June 18, 2026

मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील, कुडू थाना में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक

June 18, 2026

तकनीकी शिक्षा के साथ चरित्र निर्माण पर जोर, नशा मुक्ति कार्यशाला में जागरूक हुए विद्यार्थी

June 18, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.