फॉण्ट कनवर्टर NEW

टेल्को थाना इलाके में खौफनाक वारदात, अज्ञात युवक की गला रेतकर हत्या

Jamshedpur News: टेल्को थाना क्षेत्र में बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।शव का गला रेता हुआ है।शव मिलने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया और घटनास्थल पर लोगों की

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: टेल्को थाना क्षेत्र में बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।शव का गला रेता हुआ है।शव मिलने की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर टेल्को थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या तेजधार हथियार से गला रेतकर की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल की स्थिति को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और बाद में शव को टेल्को थाना क्षेत्र में लाकर फेंक दिया गया। जिस स्थान से शव बरामद हुआ है, वहां खून के निशान, संघर्ष के संकेत या कोई अन्य आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है, जिससे इस आशंका को और बल मिलता है कि वारदात कहीं और अंजाम दी गई है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक की उम्र का आकलन पुलिस द्वारा किया जा रहा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किस इलाके का रहने वाला है। पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है, साथ ही आस-पास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके और यह स्पष्ट हो सके कि हत्या किस तरह और कितने समय पहले की गई। वहीं, मामले की तह तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

टेल्को थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram