गुमला/पालकोट प्रखंड के बघिमा स्थित कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में नालसा नई दिल्ली और झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गुमला ने एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष ध्रुव चंद्र मिश्रा और सचिव रामकुमार लाल गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। सत्र के दौरान पीएलवी राजू साहू और सीएचओ दीप्ति अनुपा कछलाप ने छात्राओं को एचआईवी/एड्स के कारण, लक्षण, बचाव के तरीके और इससे जुड़ी गलत धारणाओं के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही यह भी बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार जरूरतमंदों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करता है। इस कार्यक्रम का लक्ष्य छात्राओं में स्वास्थ्य और कानूनी जागरूकता बढ़ाना था, ताकि वे अधिक सुरक्षित और सक्षम बन सकें। छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए कई महत्वपूर्ण प्रश्न भी पूछे।

Share.
Exit mobile version