फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में तेज रफ्तार क्रेटा ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत के बाद लोगों ने किया प्रदर्शन

अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर गेट नंबर-2 के पास शुक्रवार रात सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजकुमार प्रसाद के रूप में हुई है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर गेट नंबर-2 के पास शुक्रवार रात सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजकुमार प्रसाद के रूप में हुई है। हादसे के बाद शनिवार को मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, राजकुमार प्रसाद शुक्रवार रात करीब 10 बजे अशोक नगर से फेरी कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार सफेद-ग्रे रंग की क्रेटा कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद चालक फरार

घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में राजकुमार प्रसाद को इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को स्थानीय लोग और मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। लोगों ने घटना को लेकर नाराजगी जताई और हादसे के लिए जिम्मेदार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram