फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में भारी बारिश पर हाई अलर्ट, मंत्री ने जारी की एडवाइजरी

Jharkhand News: झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट पर है। आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को एक आपात बैठक के बाद राज्यभर के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट पर है। आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को एक आपात बैठक के बाद राज्यभर के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि वे तत्परता के साथ अलर्ट मोड में रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें।

मंत्री ने विशेष रूप से रेड अलर्ट वाले जिलों के डीसी से आग्रह किया है कि वे अस्थायी रूप से स्कूलों को बंद रखें ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि “हर जीवन की सुरक्षा हमारा संकल्प है”, और इस आपदा की घड़ी में सतर्कता, सावधानी और जन सहयोग को सबसे जरूरी हथियार बताया।

डॉ. अंसारी ने सभी जिलों को निर्देशित किया है कि बारिश से हुई क्षति का तत्काल आकलन कर रिपोर्ट विभाग को सौंपें, ताकि राहत और मुआवजा कार्यों की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जा सके।

मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिनों तक झारखंड के कई हिस्सों में तेज बारिश और नदियों का जलस्तर बढ़ने की चेतावनी दी गई है। इसे देखते हुए मंत्री ने सभी जिलों में व्यापक निगरानी बढ़ाने को कहा है।

राज्यव्यापी एडवाइजरी में आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों, पुलों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहें, बिजली उपकरणों का सावधानी से उपयोग करें और प्रशासन द्वारा जारी किसी भी निर्देश का पालन करें। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram