Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»नीति आयोग की बैठक में हेमंत सोरेन ने रखे झारखंड के अहम मुद्दे
Jharkhand

नीति आयोग की बैठक में हेमंत सोरेन ने रखे झारखंड के अहम मुद्दे

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMay 24, 20254 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन शनिवार को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल हुए। बैठक में सीएम ने झारखंड के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए और केंद्र सरकार को महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

सीएम ने कहा कि विकसित भारत की संकल्पना तब ही साकार होगी, जब राज्य और गांव विकसित होंगे। गरीबी उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास, किसानों की बेहतरी, आधारभूत ढांचे और तकनीकी नवाचारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार 50 लाख महिलाओं को हर माह ₹2500 सहायता राशि दे रही है।

एक लाख चालीस हजार चार सौ पैंतीस करोड़ रुपये बकाया का किया जिक्र

सीएम ने कहा कि खनन कंपनियों द्वारा ली गई भूमि जो कि (नॉन पेमेंट ऑफ लैंड कम्पनशेशन) में आती है उनका राज्य सरकार पर एक लाख चालीस हजार चार सौ पैंतीस करोड़ रुपए बकाया है. जिसको यथाशीघ्र मुहैया कराया जाए और सीबीए एक्ट में संशोधन कर खनन पश्चात कंपनियों को भूमि राज्य सरकार को पुनः वापस देने का प्रावधान किया जाए। राज्य में अनाधिकृत खनन के लिए कम्पनियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

खनन कंपनियों को कैप्टिव प्लांट लगाने की होनी चाहिए अनिवार्यता

राज्य में कोल बेस्ड मीथेन गैस की बहुतायत है, जिसका तकनीकी रुप से इस्तेमाल कर ऊर्जा उत्पादन में प्रयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही राज्य में खनन कंपनियों को कैप्टिव प्लांट लगाने की अनिवार्यता होनी चाहिए।

कुल उत्पादन का 30 प्रतिशत राज्य में इस्तेमाल होने से रोजगार सृजन में भी वृद्धि होगी। प्रदेश का वन क्षेत्र पूर्वोत्तर राज्यों के समकक्ष है, जिससे आधारभूत संरचना के लिए क्लियरेंस में देरी अवरोध बनती है, जिसका निवारण किया जाए और पूर्वोत्तर राज्यों को मिलने वाली विशेष सहायता झारखंड को भी प्रदान कराई जाए।

सीएम ने नीति आयोग को बताया

  • केंद्र सरकार की योजनाओं के मानदंड में बदलाव की आवश्यकता पर जोर दिया।
  • झारखंड सरकार ने सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी कई योजनाएं बनाई हैं, जिनमें पेंशन योजना, मइयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य योजना प्रमुख हैं।
  • राज्य में रेल परिचालन विस्तृत करने की आवश्यकता।
  • कंपनियों के सीएसआर फंड और डीएमएफटी फंड को राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में समाहित करने की आवश्यकता।
  • साहेबगंज जिला कार्गो हब की दृष्टि से बहुत ही कारगर सिद्ध हो सकता है।
  • सीमावर्ती राज्यों को भी सुविधा प्रदान करेगा।
  • साहेबगंज जिले में गंगा नदी पर अतिरिक्त पुल का निर्माण या उच्च स्तरीय बांध बनाना महत्वपूर्ण है।

क्षेत्रीय असंतुलन को दूर करने के उपाय बताए

  • स्ट्रेटेजिक इंपॉर्टेंट क्षेत्र में आधारभूत संरचना के विस्तार को प्राथमिकता देना पड़ेगा।
  • राज्य में डेडीकेटेड इंडस्ट्रियल माइनिंग कॉरिडोर विकसित करने से सामान्य परिचालन में सुविधा बढ़ जाएगी।

सीएम के सुझाव

  • राज्य सरकार 25 लाख परिवारों को पांच किलोग्राम चावल प्रतिमाह दे रही है।
  • आयुष्मान योजना से वंचित 28 लाख परिवारों को 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा देने की बात कही।
  • आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना से वंचित 38 लाख गरीब परिवारों को 15 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा देने की आवश्यकता बताई।
  • स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिलावार हेल्थ प्रोफाइल तैयार करने की बात कही, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने का सुझाव दिया।

केंद्र-राज्य सहयोग पर जोर

  • केंद्र की योजनाओं को राज्यों के अनुरूप लागू करने की आवश्यकता बताई।
  • मनरेगा, पीएम आवास योजना एवं अन्य योजनाओं की राशि में वृद्धि की आवश्यकता पर जोर दिया।
  • सीएनटी एवं एसपीटी एक्ट के कारण उद्यम के लिए आ रही समस्याओं का समाधान करने की बात कही।

नक्सल समस्या और विशेष केंद्रीय सहायता

  • नक्सल समस्या पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 2014 में 16 जिले प्रभावित थे, जो अब 2 जिलों तक सिमट गया है।
  • विशेष केंद्रीय सहायता को सभी 16 जिले में लागू रखने की आवश्यकता बताई।

मजदूरों के कल्याण और सुरक्षा

  • कोविड जैसी महामारी में मजदूरों को सहायता प्रदान कराई गई।
  • हाल ही में कैमरून में फंसे मजदूरों को राज्य सरकार ने अपने व्यय से वापस बुलाया।
  • वैसे मजदूर जो किसी दूसरे देश में काम करना चाहते हैं, उनके वीजा, सुरक्षा और व्यय में केंद्र सरकार की भागीदारी सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई।

केंद्र-राज्य के बीच राजस्व बंटवारे

  • 16वें वित्त आयोग द्वारा संघीय व्यवस्था में केंद्र एवं राज्य सरकारों के बीच राजस्व के बंटवारे के संदर्भ में आवश्यक प्रक्रिया बनाने की बात कही।
  • राजस्व के वर्टिकल डेवल्यूशन 41प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की आवश्यकता बताई।
  • जीएसटी अधिनियम लागू होने के बाद झारखंड जैसे विनिर्माता राज्य के लिए पूर्व के वैट से राजस्व संग्रहण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, इसका समाधान करने की आवश्यकता बताई।

इस अहम बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी, सीएम के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्थानिक आयुक्त अरवा राजकमल, योजना सचिव मुकेश कुमार भी झारखंड की ओर से शामिल रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.