Bokaro: चन्दनकियारी प्रखंड के बरमसिया स्थित नेताजी सुभाष चौक (दुबेकाटा मोड़) एवं हटिया, तथा बरमसिया बाजार एवं नौडीहा बाजार में में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (AIKKMS) बोकारो जिला कमिटी के बेनर तले असम एवं उड़ीसा में आए भयावह बाढ़ में पीड़ित परिवार के लिए मदद कोष संग्रह अभियान चलाया गया, जिसमें आम लोगों ने स्वेच्छा से आर्थिक मदद किए। इस तरह सामाजिक कार्य के लिए कार्यकर्ताओं में काफी जोश एवं उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (AIKKMS) के झारखंड राज्य सचिव कुमुद महतो, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन बोकारो जिला कमिटी के अध्यक्ष दुर्योटी घोष, बोकारो जिला सचिव हरिपद महतो के अलावा सक्रिय सदस्य रामू महतो, साबित कालिंदी, गांधारी कालिंदी, दिलीप कालिंदी, झरीलाल महतो, भुवन महतो, हाराधन महतो, बिंदेश्वर महतो, बापीलाल महतो , लक्षण महतो आदि ने काफी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।




