रांची: रांची-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेड़ो थाना क्षेत्र के हाठु गांव के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में बालू लदे हाइवा के चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी तेज थी कि हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हाइवा में फंसे दोनों शवों को बाहर निकाला।
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।




