Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»एयरपोर्ट पर गजरा ले जाना पड़ा भारी, एक्ट्रेस नव्या नायर पर लगा सवा लाख का जुर्माना
World

एयरपोर्ट पर गजरा ले जाना पड़ा भारी, एक्ट्रेस नव्या नायर पर लगा सवा लाख का जुर्माना

मलयालम एक्ट्रेस नव्या नायर को मेलबर्न एयरपोर्ट पर उनके हैंडबैग में रखे चमेली के फूलों के गजरे के कारण 1.25 लाख रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के बायो-सिक्योरिटी कानून की वजह से यह नियम लागू हुआ।
By Samsul HaqueSeptember 8, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री नव्या नायर को ऑस्ट्रेलिया में उस वक्त हैरान करने वाली स्थिति का सामना करना पड़ा जब उनके हैंडबैग में रखे चमेली के फूलों का गजरा उनकी परेशानी का कारण बन गया। मेलबर्न अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान ऑस्ट्रेलियन बॉर्डर सिक्योरिटी ने उनके बैग से फूल बरामद किए और बायो-सिक्योरिटी कानून के उल्लंघन में उन पर 1980 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 1.25 लाख रुपये) का जुर्माना ठोक दिया।

दरअसल नव्या नायर ओणम समारोह में शामिल होने मेलबर्न पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि यह गजरा उनके पिता ने कोच्चि एयरपोर्ट से खरीदा था। उसका एक हिस्सा उन्होंने यात्रा के दौरान पहन लिया था, लेकिन दूसरा हिस्सा प्लास्टिक कैरी बैग में रखकर अपने हैंडबैग में रख दिया। नव्या को अंदाजा नहीं था कि ऑस्ट्रेलिया में फूल, पौधे और बीज ले जाना कानून के खिलाफ है।

नव्या नायर ने मंच से इस घटना को साझा करते हुए कहा, मुझसे गलती हुई, लेकिन यह जानबूझकर नहीं किया गया था। मैं बस अपने पिता के कहने पर गजरा ले जा रही थी। अधिकारियों ने उन्हें 28 दिनों के भीतर जुर्माना भरने का निर्देश दिया है। यह घटना विदेश यात्रियों के लिए चेतावनी है कि कानून की अनभिज्ञता कभी-कभी बेहद महंगी साबित हो सकती है।

ऑस्ट्रेलिया का सख्त नियम

ऑस्ट्रेलिया का बायो-सिक्योरिटी कानून पौधों, फूलों और बीजों को बिना परमिट लाने पर सख्ती से रोक लगाता है। कारण यह है कि इन जैविक पदार्थों के साथ कीट, बीमारियां और मिट्टी के कण आ सकते हैं, जो वहां के पर्यावरण और कृषि के लिए खतरा बन सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.