फॉण्ट कनवर्टर NEW

कुब्बा गांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, महिलाओं और ग्रामीणों को मिला बड़ा लाभ

ग्रामीण समुदाय को स्वस्थ, जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए चतरा जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत बरवाडीह पंचायत के कुब्बा गांव में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एचडीएफसी बैंक परिवर्तन परियोजना के तहत

अपनी भाषा में पढ़ें

ग्रामीण समुदाय को स्वस्थ, जागरूक और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए चतरा जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत बरवाडीह पंचायत के कुब्बा गांव में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एचडीएफसी बैंक परिवर्तन परियोजना के तहत समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम में एचडीएफसी बैंक के वित्तीय सहयोग एवं सपोर्ट संस्था के तकनीकी मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

शिविर में ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि लोगों को स्वच्छता, पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना भी था। शिविर के दौरान चिकित्सक डॉ. विजय कुमार एवं सहिया मंजु देवी, सेविका मीनावाला देवी स्वास्थ्य टीम द्वारा ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ब्लड प्रेशर और शुगर जांच के साथ-साथ आवश्यक जेनरिक दवाइयों, ORS, आयरन टैबलेट, सेनेटरी पैड एवं अन्य स्वास्थ्य सामग्री का वितरण किया गया।

साथ ही मलेरिया, डायरिया एवं अन्य सामान्य बीमारियों से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई। सपोर्ट संस्था की एरिया कोऑर्डिनेटर आकांक्षा कुमारी ने ग्रामीणों को नशामुक्त जीवन, स्वच्छ पेयजल, संतुलित आहार, पोषण वाटिका तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाने और लोगों को बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सपोर्ट संस्था के प्रवेश ठाकुर, नीलमणि प्रजापति, एलआरपी स्वीटी कुमारी सहित स्थानीय ग्रामीणों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

कुब्बा गांव में आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण समुदाय के बेहतर स्वास्थ्य, जागरूकता और सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया एक सार्थक कदम है, जो आने वाले समय में समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मजबूत नींव साबित होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram