फॉण्ट कनवर्टर NEW

बच्चे की बेरहमी से पिटाई: CM हेमंत का एक्शन, सलाखों के पीछे पहुंचा बेरहम पिता

Hazaribagh News: कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों न हो। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक बच्चे के साथ बेरहमी करने वाले शख्स को पुलिस ने न केवल दबोचा, बल्कि उसे

अपनी भाषा में पढ़ें

Hazaribagh News: कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों न हो। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक बच्चे के साथ बेरहमी करने वाले शख्स को पुलिस ने न केवल दबोचा, बल्कि उसे रस्सी से बांधकर बीच सड़क पर पैदल भी चलवाया। यह सब कुछ तब मुमकिन हुआ जब सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन ने खुद इस मामले में हस्तक्षेप किया और हजारीबाग पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

क्रिकेट के मैदान का झगड़ा और एक पिता की हैवानियत

मामला बरही थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 11 साल का एक मासूम दूसरे बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। खेल-खेल में बच्चों के बीच कुछ कहासुनी हो गई। बस इतनी सी बात पर एक बच्चे के पिता, आलोक गुप्ता ने अपना आपा खो दिया और दूसरे मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस अमानवीय कृत्य का वीडियो किसी ने चोरी-छिपे बना लिया, जो 17 दिसंबर को सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।

मुख्यमंत्री का ‘एक्स’ पर संज्ञान और पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जैसे ही यह वीडियो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान में आया, उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए हजारीबाग पुलिस को टैग कर तत्काल गिरफ्तारी का आदेश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बरही थाना पुलिस हरकत में आई। एसडीपीओ अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी आलोक गुप्ता को युवराज होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया।

बीच सड़क पर निकाला गया रोड मार्च: समाज को कड़ा संदेश

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी आलोक गुप्ता को थाने ले जाने के दौरान उसे रस्सी से बांधकर पैदल चलवाया। बरही की सड़कों पर आरोपी का यह रोड मार्च चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसका मकसद समाज में यह संदेश देना है कि बच्चों के साथ किसी भी तरह की हिंसा या अमानवीय व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपी आलोक गुप्ता गया रोड, हरीनगर का रहने वाला है और अब उसे जेल की हवा खानी होगी। पीड़ित बच्चे की माँ की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram