Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»अब एक और पाकिस्तान प्रेमी यू-ट्यूबर गिरफ्तार, WhatsApp पर भेजता था जानकारी
India

अब एक और पाकिस्तान प्रेमी यू-ट्यूबर गिरफ्तार, WhatsApp पर भेजता था जानकारी

हरियाणा के पलवल में यू-ट्यूबर वसीम गिरफ्तार, व्हाट्सएप पर पाक अधिकारियों को जानकारी भेजने का आरोप, जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
By Samsul HaqueOctober 3, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: हरियाणा में एक और पाकिस्तान प्रेमी यू-ट्यूबर के खिलाफ बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने पलवल जिले के हथीन उपमंडल के कोट गाँव निवासी वसीम को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीआईए पलवल प्रभारी पीएसआई दीपक गुलिया के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई ने खुफिया विभाग को भी सकते में डाल दिया है।

व्हाट्सएप से पाक अधिकारियों को भेजता था सूचना

जांच में सामने आया कि वसीम पिछले चार साल से पाकिस्तान में तैनात अधिकारियों से व्हाट्सएप पर संपर्क में था। 2021 में पाकिस्तान की यात्रा के लिए वीजा बनवाने के दौरान वह पाक दूतावास में नियुक्त कर्मचारी दानिश और एक अन्य अधिकारी के संपर्क में आया। इसके बाद से ही वसीम लगातार उनसे संवाद करता रहा और संदिग्ध जानकारी साझा करता रहा। उसने दिल्ली जाकर पाक अधिकारियों को एक सिम कार्ड भी उपलब्ध कराया था।

चैट से खुला राज, साइबर टीम जांच में जुटी

पुलिस को वसीम के फोन से कई व्हाट्सएप चैट मिली हैं। कुछ चैट उसने डिलीट भी कर दी थी, जिन्हें अब साइबर तकनीक से रिकवर किया जा रहा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर वसीम ने पाकिस्तान को कौन-कौन सी संवेदनशील जानकारी दी थी।

यू-ट्यूबर वसीम का प्रोफ़ाइल

वसीम पिता के साथ गाँव में अस्पताल चलाने में सहयोग करता था और एक यूट्यूब चैनल भी संचालित करता था। रिश्तेदारी पाकिस्तान में होने के चलते वह बार-बार उस देश में जाने का प्रयास करता रहा। हालांकि, परिजनों का कहना है कि वसीम कभी पाकिस्तान नहीं गया।

तौफीक के मामले से जुड़ा नाम

इससे पहले 26 सितंबर को आलीमेव गाँव निवासी तौफीक को भी जासूसी में पकड़ा गया था। पूछताछ के दौरान वसीम का नाम सामने आया, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर कोर्ट से रिमांड पर लिया गया है। अब उसका नाम तौफीक के खिलाफ दर्ज देशद्रोह केस में जोड़ दिया गया है।

इस खबर को भी पढ़ें: दानिश के चक्कर में फंसी और पाकिस्तान के लिए जासूसी करने लगी ज्योति मल्होत्रा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची पुलिस की बड़ी सफलता: 20 घंटे में सुलझा ‘RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम हमला’, दो आरोपी गिरफ्तार

June 17, 2026

झारखंड हाई कोर्ट ने DSE के फैसले को पलटा, दो शिक्षिकाओं को मिली बड़ी राहत

June 17, 2026

महिलाओं ने संभाली कमान, लंदन और दुबई तक पहुंची झारखंड के आमों की मिठास

June 17, 2026

RECENT ADDA.

रांची पुलिस की बड़ी सफलता: 20 घंटे में सुलझा ‘RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम हमला’, दो आरोपी गिरफ्तार

June 17, 2026

गर्मी में बाहर के खाने को कहें ‘ना’, घर पर बनाएं चटपटा और सेहतमंद अचारी आलू

June 17, 2026

स्मृति-शेफाली का तूफान, नीदरलैंड को 95 रन से रौंदकर भारत की रिकॉर्ड जीत

June 17, 2026

10 महीने से बंद पड़े ट्रक, लोहरदगा में हिंडालको गेट पर फूटा आक्रोश

June 17, 2026

झारखंड हाई कोर्ट ने DSE के फैसले को पलटा, दो शिक्षिकाओं को मिली बड़ी राहत

June 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.