फॉण्ट कनवर्टर NEW

कड़ाके की ठंड में बेसहारों के लिए बढ़े हाथ, कोडरमा में बांटे गए कंबल

Koderma News: कोडरमा जिले में कड़ाके की ठंड के बीच बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा ने मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderma News: कोडरमा जिले में कड़ाके की ठंड के बीच बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा ने मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की है। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में और सचिव गौतम कुमार के नेतृत्व में जरूरतमंद बिरहोर समुदाय के बीच कंबल वितरण किया गया।

शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की टीम ने जिला प्रशासन के सहयोग से कोडरमा लोकाई बिरहोर बस्ती सहित जिले के विभिन्न इलाकों में घूम-घूमकर कंबल वितरित किए। इस दौरान ऐसे गरीब और बेसहारा लोगों को प्राथमिकता दी गई, जो बिना छत के खुले आसमान के नीचे या झुग्गी-झोपड़ियों में रात गुजारने को मजबूर हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : ठिठुरती सर्द रात ने बढ़ाई मुश्किलें, डालसा बना बेसहारा लोगों का सहारा

उल्लेखनीय है कि बीती रात प्रधान जिला जज रमाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की पूरी टीम देर रात तक बिरहोर बस्तियों और अन्य क्षेत्रों में भ्रमण करती रही। इस दौरान ठंड से ठिठुर रहे करीब सैकड़ों जरूरतमंद लोगों की पहचान कर उन्हें मौके पर ही कंबल प्रदान किए गए। कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर राहत और उम्मीद की झलक साफ दिखाई दी।

बताया गया कि अचानक बढ़ी ठंड को देखते हुए प्रधान जिला जज रमाकांत मिश्रा स्वयं बेहद चिंतित थे। उन्होंने ठंड से कांपते कुछ बेसहारा लोगों को देखकर तत्काल जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार को निर्देश दिया कि ऐसे लोगों के लिए तुरंत कंबल की व्यवस्था की जाए। निर्देश मिलते ही जिला प्रशासन के सहयोग से कंबलों की व्यवस्था कर वितरण अभियान शुरू किया गया।

कंबल वितरण के दौरान प्रधान जिला जज ने यह भी निर्देश दिया कि चिन्हित जरूरतमंद बिरहोर परिवारों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में भी आवश्यक पहल की जाए। इस अभियान में न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, पारा लीगल वॉलंटियर पांडेय शेखर प्रसाद, मनोज कुमार, रविंद्र कुमार यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा की इस मानवीय पहल की जिलेभर में सराहना की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram