Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»‘अमेरिका-फर्स्ट’ नीति के तहत H-1B वीजा फीस बढ़ाने का फैसला
World

‘अमेरिका-फर्स्ट’ नीति के तहत H-1B वीजा फीस बढ़ाने का फैसला

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा शुल्क बढ़ाकर 1 लाख डॉलर कर दिया है। व्हाइट हाउस ने इसे ‘अमेरिका-फर्स्ट’ नीति के तहत लिया गया फैसला बताया, जिसका असर खासकर भारतीय आईटी पेशेवरों पर पड़ सकता है।
By Samsul HaqueSeptember 22, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा पर आवेदन शुल्क को बढ़ाकर 1 लाख डॉलर यानी करीब 88 लाख रुपए कर दिया है। इस फैसले को लेकर भारत समेत दुनिया भर में कई सवाल उठ रहे हैं। व्हाइट हाउस ने अब एक पत्र जारी कर इस निर्णय का बचाव किया और कहा कि इसका मकसद वीजा प्रोग्राम के दुरुपयोग को रोकना, अमेरिकी नौकरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और राष्ट्रीय सुरक्षा की चिंता को ध्यान में रखना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कई कंपनियां अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम सैलरी पर विदेशी पेशेवरों को नौकरी दे रही हैं। इसके चलते अमेरिका में युवा बेरोजगार हो रहे हैं। नए शुल्क का उद्देश्य सिर्फ हाई-स्किल्ड और उच्च वेतन वाले कर्मचारियों को वरीयता देना है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि कंपनियों ने H-1B वीजा का इस्तेमाल अमेरिकी कर्मचारियों को निकालकर सस्ते विदेशी श्रमिकों को लाने के लिए किया। उदाहरण के लिए, एक कंपनी ने 5,189 H-1B वीजा मंजूर करवाकर 16,000 अमेरिकियों को नौकरी से निकाला। इसी तरह, ओरेगन में एक कंपनी ने 2,400 नौकरियां खत्म की और 1,698 H-1B वीजा हासिल किए।

तकनीकी जानकारों के मुताबिक, 2003 में आईटी क्षेत्र की 32 फीसदी नौकरियां H-1B धारकों के पास थीं, जो 2025 तक 65 फीसदी से अधिक हो जाएगी। कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट्स की बेरोजगारी दर 6.1 फीसदी और कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 7.5 फीसदी है, जो अन्य क्षेत्रों की तुलना में दोगुनी है। H-1B प्रोग्राम अमेरिकी युवाओं को टेक सेक्टर में आने से हतोत्साहित कर रहा है।

व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप का यह फैसला ‘अमेरिका-फर्स्ट’ नीति के तहत लिया गया है। अमेरिकी श्रमिकों के लिए जॉब ट्रेनिंग संसाधन आरक्षित रहेंगे और विदेशी श्रमिकों पर निर्भरता कम होगी। प्रशासन का दावा है कि नए नियम लागू होने के बाद नई नौकरियों का लाभ अमेरिकी नागरिकों को मिलेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले का सबसे बड़ा असर भारतीय आईटी पेशेवरों पर होगा, क्योंकि H-1B वीजा धारकों में सबसे बड़ी हिस्सेदारी भारतीयों की है।

इस खबर को भी पढ़ें: ट्रंप का H-1B वीजा फैसला: जानकारों का दावा, ज्यादा दिन नहीं चलेगा

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची में बड़ी कार्रवाई: पिठौरिया फायरिंग कांड का खुलासा, दो शूटर अरेस्ट!

June 8, 2026

पटना से बड़ी खबर: खान सर पहुंचे कोर्ट, वकील बोले- जानबूझकर फंसाया गया

June 8, 2026

पेरू में सियासी घमासान: कीको फुजिमोरी के शक्ति प्रदर्शन से डोली लीमा!

June 8, 2026

RECENT ADDA.

आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर प्रशासन गंभीर, योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

June 8, 2026

उदयपुर नायक टोला में गहराया जल संकट, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

June 8, 2026

‘हो ज्ञान बाती सम्मान समारोह-2026’ में मेधावी छात्रों का भव्य सम्मान

June 8, 2026

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी पहल, जिले में खुले सहायता एवं सुविधा केंद्र

June 8, 2026

जागृति अभियान बना मिसाल, सात केंद्रों पर 235 यूनिट रक्त संग्रह

June 8, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.