फॉण्ट कनवर्टर NEW

गुमला पुलिस की नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ एक को धरे

Jharkhand News: गुमला जिले की पुलिस ने रायडीह थाना क्षेत्र में एक अहम कार्रवाई को अंजाम देते हुए नशे के कारोबार में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम शेर खान उर्फ शेरू है, जो गुमला जिले के कतरी गांव

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: गुमला जिले की पुलिस ने रायडीह थाना क्षेत्र में एक अहम कार्रवाई को अंजाम देते हुए नशे के कारोबार में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम शेर खान उर्फ शेरू है, जो गुमला जिले के कतरी गांव का रहने वाला है। उसके पास से 14 पुड़िया ब्राउन शुगर और एक यामाहा एफजेडएस मोटरसाइकिल (रजि. संख्या JH01 7M 4728) जब्त की गई है।

14 पुड़िया जब्त

पुलिस अधीक्षक को मंगलवार को शाम करीब 4 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि लोदाम से गुमला की ओर एक व्यक्ति ब्राउन शुगर लेकर जा रहा है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया। टीम ने रायडीह थाना क्षेत्र के मांझाटोली इलाके में चेकिंग अभियान चलाया।

करीब शाम के समय एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति जब मांझाटोली चेक पोस्ट के पास पहुंचा, तो पुलिस को देखकर उसने अचानक यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश की। लेकिन छापामारी दल ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और उसे मांझाटोली बैरियर बगीचा के पास दबोच लिया।

पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान शेर खान उर्फ शेरू, पिता गनी खान, ग्राम कतरी, थाना गुमला के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पैंट की जेब से एक प्लास्टिक पाउच में लिपटी 14 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसका कुल वजन करीब 3 ग्राम बताया गया है। साथ ही, उसकी मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने विधिवत जब्ती सूची बनाकर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नशे के कारोबार में और कौन-कौन शामिल हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

इस सफल अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर श्री ललित मीणा, पुलिस निरीक्षक श्री जितेंद्र राम, थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह, पुलिस अधिकारी विनय कुमार साव, सुनील रविदास और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram