फॉण्ट कनवर्टर NEW

अमोनिया गैस टैंकर पलटा! पाट पहाड़ के पास भीषण हादसे में चालक की मौ’त

पालकोट⁩ (गुमला): गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। राष्ट्रीय उच्च पथ निझर नाला के पास पाट पहाड़ के समीप अमोनिया गैस लेकर जा रहे एक टैंकर के चालक की

अपनी भाषा में पढ़ें

पालकोट⁩ (गुमला): गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। राष्ट्रीय उच्च पथ निझर नाला के पास पाट पहाड़ के समीप अमोनिया गैस लेकर जा रहे एक टैंकर के चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

रांची से ओडिशा के झारसुगुड़ा जा रहा अमोनिया गैस से लदा टेलर (गाड़ी नंबर जेएच 01 एफसी 0588) एक टाटा मैजिक वाहन को बचाने की कोशिश में अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। हादसे में टेलर के चालक, 40 वर्षीय अजय कुमार सिंह, वाहन के अंदर बुरी तरह दब गए और उनकी मौत हो गई। मृतक बिहार राज्य के नालंदा जिले के सकंरोदा गांव के निवासी थे।

जेसीबी की मदद से निकाला गया शव, परिजनों को सूचना

घटना की सूचना मिलते ही पालकोट थानेदार तरुण कुमार फौरन दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पलटे हुए वाहन में फंसे शव को निकालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अंततः, एक जेसीबी मशीन की मदद से शव को बाहर निकाला जा सका। यह हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ।

टेलर के उप चालक कुणाल कुमार ने बताया कि मृतक चालक अजय कुमार सिंह उनके चाचा थे और उन्होंने फोन के माध्यम से घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। इस बड़े हादसे और पलटे हुए टैंकर को देखने के लिए घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने और यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं।

-रोहित कुमार साहू पालकोट⁩ की रिपोर्ट

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram